एक्सप्लोरर

टी-20 क्रिकेट के सबसे कंजूस गेंदबाज बने मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे कंजूस गेंदबाज बन गए हैं. इरफान कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राईडेंट्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस प्रेटिअट्स के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में महज एक रन देकर दो विकेट अपने नाम किया है.

टी-20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के द्वारा किया गया अबतक का यह सबसे किफायती स्पेल है. इरफान ने अपने चार ओवर के स्पेल में से तीन मेडन ओवर फेंके जबकि चौथे ओवर के आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन खर्च किया जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. सात फिट लंबे बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दौरान क्रिस गेल और ईवन लुईस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को आउट किया.

इरफान से पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे किफायती गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई गेंदबाज वेलेगेदारा के नाम था जिन्होंने अपने चार ओवर में महज दो रन देकर दो विकेट लेने का कारमाना किया था.

इरफान से पहले पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने भी टी-20 क्रिकेट सबसे किफायती गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया है. तनवीर दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में तीन रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.

मोहम्मद इरफान की इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद बारबाडोस ट्राईडेंट्स को इस मुकबाले में जीत नसीब नहीं हो पाई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राईडेंट्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रनों का स्कोर किया था. बारबाडोस ट्राईडेंट्स की ओर से कप्तान जेसन होल्डर ने 34 गेंदों में सबसे अधिक 54 रन बनाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के लगाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की शुरूआत बेहद खराब रही. ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि ईवन लुईस सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. खराब शुरुआत के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे 23 साल के ब्रेंडन किंग ने डेवन थॉमस के साथ मिलकर पारी संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.

ब्रेंडन किंग ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं. वहीं डेवन थॉमस ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली.

आखिर में बेन कटिंग ने नाबाद 29 रन और टॉम कूपर ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को 7 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget