एक्सप्लोरर

IPL 2023 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स में दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, हैडिन बने असिस्टेंट कोच

Punjab Kings IPL 2023: पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हैडिन को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. टीम ने चार्ल लैंगवेल्ट को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

Punjab Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस सीजन के लिए कोच्चि में जल्द ही ऑक्शन का भी आयोजन होगा. इससे ठीक पहले पंजाब किंग्स ने बड़ी घोषणा की है. टीम ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हैडिन को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. इसके साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर बैटिंग कोच बने हैं. 

पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. वे अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 126 वनडे मैचों में 3121 रन बनाए हैं. इस दौरान वे 2 शतक और 16 अर्धशतक लगा चुके हैं. हैडिन ने 34 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. इसमें उन्होंने 402 रन बनाए हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि वे एक आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं. 

पूर्व तेज गेंदबाज लैंग्वेल्ट को बॉलिंग कोच बनाया गया है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी लैंग्वेल्ट ने 73 वनडे मैचों में 101 विकेट झटके हैं. वे 6 टेस्ट मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं. अहम बात यह भी है कि वे आईपीएल में 7 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 13 विकेट लिए हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2011 में खेला था. वे इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे, जिसमें 2 विकेट हासिल किए थे. 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा टी20 रन, जानें कौन है दूसरे नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget