एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की IPL Auction 2022 पर है नजर, अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार किया खास प्लान

India vs West indies: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने कहा कि उनका ध्यान फिलहाल अगले दो वनडे मैचों पर है. उन्होंने आईपीएल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

India vs West indies Akeal Hosein IPL 2022: वेस्टइंडीज के उभरते हुए ऑलराउंडर अकील हुसैन को पता है कि भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन उनके लिए लुभावने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के दरवाजे खोल सकता है. तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही कायरन पोलार्ड की अगुआई वाली टीम को बुधवार को करो या मरो के दूसरे मुकाबले में भारत को हराना होगा, नहीं तो टीम सीरीज गंवा देगी. बायें हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अकील ऐसे में धीमी पिच का फायदा उठाकर अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाना चाहते हैं.

अकील ने दूसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘हां, हमें पता है कि आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है. लेकिन मेरा ध्यान इस पर नहीं है. अभी हमारे सामने ये दोनों मुकाबले हैं. ये मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे सीरीज का फैसला होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर मैं सही चीजें करूंगा और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे. मेरे लिए यह इन दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करने और वनडे सीरीज जीतने से जुड़ा है.’’

बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज ने स्वयं को पूर्ण आलराउंडर करार दिया जो त्रिनिदाद के अपने साथी खिलाड़ियों पोलार्ड और सुनील नारायण से काफी प्रभावित है. अकील ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं 50-50 खिलाड़ी हूं, पूर्ण बल्लेबाज, पूर्ण गेंदबाज. पिछले कुछ वर्षों में मैं सीपीएल (कैरेबियाई प्रीमियर लीग), विभिन्न प्रारूपों में खेला हूं. इसके बाद मौका मिलने मैं निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर स्वयं को पूर्ण आलराउंडर के रूप में देखता हूं. उम्मीद करता हूं कि लोग देख पाएं कि मैं वास्तविक आलराउंडर हूं.’’

पिछले साल आईपीएल के दूसरे चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स की नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा रहे अकील ने कहा कि नारायण ने टीम के साथ उनके जुड़ने के दौरान काफी मदद की. उन्होंने कहा कि नारायण ने टी20 विश्व कप के दौरान भी उनकी काफी मदद की जब वह मैच की पूर्व संध्या पर परेशान थे.

यह भी पढ़ें : Watch Video: Shikhar Dhawan की मैदान पर हुई वापसी, बताया Covid-19 के बाद हार्ट का क्यों हुआ टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब और किस देश में खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप, 12 टीमों के नाम पक्के, 8 जगह खाली
कब और किस देश में खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप, 12 टीमों के नाम पक्के, 8 जगह खाली
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा
भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में वो पांच खिलाड़ी कौन जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर ये प्लेयर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget