एक्सप्लोरर

बांग्लादेश ने आज ही के दिन विश्वकप 2007 में किया था बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया को 5 विकेट से दी थी मात

विश्वकप 2007 में बांग्लादेश ने आज ही के दिन बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया था.

टीम इंडिया ने विश्व की कई बड़ी टीमों को हराया है. उसने कई मुश्किल मैचों में जीत हासिल की है. इसके साथ-साथ भारत को कई मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. एक इसी तरह का मैच भारत ने विश्वकप 2007 में खेला था. त्रिनिदाद में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था. बांग्लादेश ने टीम इंडिया को महज 191 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की यह बड़ी हारों में से एक है.

साल 2007 में वनडे विश्वकप खेला गया. इसमें भारत ने तीन मैच खेलते हुए दो मैचों में हार का सामना किया. 17 मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. भारत के लिए सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग करने आए. इस दौरान सहवाग महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि गांगुली ने काफी मशक्कत के बाद 66 रन बनाए. उन्होंने 129 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके भी लगाए. गांगुली टीम के लिए एक छोर को मजबूत बनाए रखना चाहते थे. 

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि रोबिन उथप्पा 9 रन और राहुल द्रविड़ 14 रन बनाकर आउट हुए. युवराज सिंह ने अहम पारी खेली. उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी लगातार जीरो पर आउट हुए. कप्तान धोनी 3 गेंदों का सामना करते हुए जीरो पर पवेलियन लौटे. जबकि हरभजन सिंह और अजीत अगरकर भी शून्य के स्कोर पर आउट हुए.

इस तरह टीम इंडिया ने 49.3 ओवरों में ऑलआउट होने तक 191 रन बनाए. भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए भी रास्ता आसान नहीं था. टीम ने 48.3 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया. इस दौरान तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन ने अर्धशतक लगाए. भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट लिए. जहीर खान ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें : टीवी पर IPL देखने से लेकर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने तक मुश्किल रहा सफर, अंडर19 के खिलाड़ी ने बताई कहानी

एक मैच में 1297 रन, 3 शतक और 1 दोहरा शतक जड़कर झारखंड ने दिखाया दम, रणजी ट्रॉफी में बनाया नया कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget