एक्सप्लोरर

टीवी पर IPL देखने से लेकर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने तक मुश्किल रहा सफर, अंडर19 के खिलाड़ी ने बताई कहानी

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ अंडर19 टीम के खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. इसमें यश धुल और विक्की ओस्तवाल टीम के लिए अहम साबित होंगे.

अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने युवाओं के साथ विक्की ओस्तवाल और अश्विन हेब्बार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से पहले मुंबई में दिल्ली कैपिटल के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया. फ्रेंचाइजी के साथ अपने अब तक के अनुभव के बारे में बात करते हुए धुल ने कहा, "यह आईपीएल में मेरा पहला मौका है और मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें अपना 100 प्रतिशत दे रहा हूं. मैं ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. मैं रिकी पोंटिंग से मिलने के लिए भी बहुत उत्साहित हूं."

बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने पहले अभ्यास सत्र के बारे में बताया, "टीवी पर आईपीएल देखने से लेकर फ्रेंचाइजी में आने तक मेरे लिए एक बड़ी यात्रा रही है. यह धीरे-धीरे आगे बढ़ा है. खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के सदस्य से मिलकर बहुत अच्छा लगा."

ओस्तवाल ने यह भी कहा कि वह ऑलराउंडर अक्षर पटेल से टिप्स लेना चाह रहे हैं, "मैं जल्द से जल्द अक्षर पटेल से मिलना चाहता हूं. बाएं हाथ के स्पिनर होने के नाते, वह मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं. मैं उनसे टिप्स लेना चाहता हूं. खेल के एक दिग्गज रिकी पोंटिंग और प्रवीण आमरे सर के साथ काम करना भी अच्छा होगा और इन लोगों के आसपास होना मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है."

बल्लेबाज अश्विन हेब्बार अपने पहले प्रशिक्षण सत्र को लेकर काफी खुश थे. उन्होंने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स कैंप में आकर बहुत अच्छा लगा. मैं यहां आकर वास्तव में खुश और उत्साहित हूं. मैं थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा था क्योंकि यह मेरा पहला नेट्स सत्र था, लेकिन मेरा सत्र अच्छा रहा. एक बार जब मैंने बल्लेबाजी शुरू की, तो मैंने कुछ और नहीं सोचा."

दिल्ली कैपिटल्स 27 मार्च को सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए अच्छी खबर, हार्दिक पांड्या ने पास किया यो-यो टेस्ट

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए जल्द शुरू करेंगे प्रैक्टिस, IPL 2022 के लिए पहुंचे मुंबई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget