एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st ODI: क्या भारत-साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच बारिश की वजह से होगा रद्द? जानें पिच रिपोर्ट और बाकी डिटेल्स

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू हो रही है, लेकिन पहले वनडे मैच पर ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए हम आपको इस मैच के लिए मौसम और पिच दोनों की रिपोर्ट बताते हैं.

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया आज से वनडे सीरीज की शुरुआत करने वाली है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करते हुए नज़र आएंगे, जबकि हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा थे. आइए हम आपको आज के इस मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान और पिच रिपोर्ट बताते हैं. 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वेदर रिपोर्ट

स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मैच के दौरान दिन गर्म रहेगा, लेकिन गरज के साथ बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना भी है. शनिवार को भी जोहान्सबर्ग का मौसम कुछ ऐसा ही था. हालांकि, इस मैदान को सुखाने का सिस्टम काफी अच्छा है, इसलिए अगर बारिश आती भी है, तो मैच जल्द ही दोबारा भी शुरू हो सकता है. लिहाजा, आज के मैच में कुछ ओवर्स की कटौती हो सकती है, लेकिन मैच का नतीजा आने की पूरी संभावना है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पिच रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका के इस ऐतिहासिक मैदान पर हमेशा खूब रन बने हैं. आपको बता दें कि यह वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 434 रन बनाए थे, और उस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने चेज़ करके उसी मैच की दूसरी पारी में 438 रन बना दिए थे. लिहाजा, वनडे मैच हो या टी20, इस मैदान पर हमेशा काफी रन बनते हैं, हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद भी मिलती है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज का आखिरी मैच इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें पहली पारी में भारत ने 202 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए थे. लिहाजा, आज के मैच में भी स्पिनर्स का रोल महत्वपूर्ण हो सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: 333 खिलाड़ी हुए हैं शॉर्टलिस्ट, लेकिन टीमें खरीद सकेंगी सिर्फ 77 प्लेयर्स; जानें ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st T20I Live: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 21 बनाकर आउट; रोस्टन को मिली सफलता
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 21 बनाकर आउट; रोस्टन को मिली सफलता
सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget