एक्सप्लोरर

IND vs PAK: शुभमन गिल का खेलना तय, ईशान किशन या श्रेयस अय्यर? एक की होगी छुट्टी

IND vs PAK, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. इस मैच में शुभमन गिल का खेलना लगभग तय है. आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं.

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान का मैच आज अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इस पर सभी की नजरे बनी हुई हैं. भारतीय प्लेइंग कांबिनेशन में सबसे बड़ा सवाल इस बात पर है कि शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं? अभी तक आ रही तमाम रिपोर्ट और माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है कि शुभमन गिल का खेलना लगभग तय है, और ईशान किशन या श्रेयस अय्यर में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है. 

शुभमन गिल को पिछले हफ्ते डेंगू से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अपनी निगरानी में रखा था. एतिहात के तौर पर उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था लेकिन कुछ ही घंटे के बाद डॉक्टर ने गिल को छुट्टी दे दी थी. 

क्या गिल खेलेंगे या नहीं?

डेंगू की वजह से शुभमन गिल शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने अहमदाबाद जाकर 2 दिन नेट में जमकर अभ्यास किया है. भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले शुभमन गिल ने बल्लेबाजी का काफी अभ्यास किया था, और रविचंद्रन अश्विन की गेंद को बखूबी खेल रहे थे. नेट प्रैक्टिस के दौरान अश्विन शुभमन गिल को एक भी गेंद बीट नहीं कर पाए, हालांकि मोहम्मद शमी की गेंद पर शुभमन गिल थोड़ा संभल कर खेल रहे थे.

वहीं, शुक्रवार को ईशान किशन ने अभ्यास नहीं किया था इसका मतलब यह साफ है कि शायद शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेईग इलेवन का हिस्सा रहेंगे, और अगर शुभमन गिल खेलते हैं, तो संभवत: इशान किशन या श्रेयस अय्यर में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, टीम की संभावनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि ईशान किशन को ही बाहर बैठना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का शतक याद करके उड़ी होती पाकिस्तानी गेंदबाजों की नींद, निपटने का तरीका नहीं होगा मालूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget