दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News
बरसों पहले आई एक हिंदी फिल्म का ये गाना असल जिंदगी में सच साबित हो गया... असल जिंदगी की ये कहानी दो जिगरी दोस्तों की है । वो दोनों हर खुशी में साथ-साथ जश्न मनाते थे... हर गम में एक-दूजे का दर्द बांटते थे। लेकिन उनमें से एक दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है। उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया...और मर्डर के इल्जाम में सलाखों के पीछे पहुंच गया है-उसका जिगरी यार । मर्डर की इस कहानी में तीन किरदार हैं। दो दोस्त-और एक लड़की । वो लड़की हनी उर्फ विनीत की गर्लफ्रेंड है। जांच के दौरान पता चला है कि गर्लफ्रेंड की वजह से ही हनी उर्फ विनीत और राजू के बीच दुश्मनी की शुरुआती हुई थी। दरअसल विनीत इस बात पर खफा था कि राजू ने उसकी गर्लफ्रेंड की बेइज्जती कर दी थी- और उसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने अपने सबसे खास दोस्त को दे डाली थी- मौत की सजा ।







































