एक्सप्लोरर

IND vs PAK: क्या एशियन गेम्स में भी होगा क्रिकेट का महामुकाबला? फाइनल में पहुंचने के करीब हैं भारत और पाक

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. इन दोनों टीमों के फाइनल में टकराने के भी पूरे-पूरे आसार बन रहे हैं.

Asian Games 2023, IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाक के मुकाबले का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. 14 अक्टूबर को यह दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगी. हालांकि इससे पहले ही इन दोनों टीमों के भिड़ने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है. यह भिड़ंत चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स में देखने को मिल सकती है.

दरअसल, एशियन गेम्स 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. भारत ने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में नेपाल को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, वहीं पाकिस्तान ने हांगकांग को हराकर अंतिम-4 में एंट्री ली है. अब सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत की टक्कर बांग्लादेश से है और पाकिस्तान की भिड़ंत अफगानिस्तान से है. भारतीय टीम जहां बांग्लादेश के मुकाबले काफी मजबूत है तो वहीं पाकिस्तान की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ बढ़त हासिल है. ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत और पाक अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में आसानी से एंट्री कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो क्रिकेट फैंस को 14 अक्टूबर के पहले ही एक और महाघमासान देखने को मिल सकता है.

भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला 6 अक्टूबर को सुबहर 6.30 बजे खेलेगी. वहीं, पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच उसी दिन 11.30 बजे शुरू होगा. एशियन गेम्स में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर को दोपहर 11.30 बजे खेला जाएगा.

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रही एशियाई टीमों ने इस बार एशियन गेम्स में अपनी बी-टीमें उतारी हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तारीखें आपस में टकरा रही थीं. हालांकि भारत की इस बी-टीम में शामिल लगभग सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अच्छा अनुभव है.

एशियन गेम्स में कैसी है भारत और पाकिस्तान की स्क्वाड?

टीम इंडिया: रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्‍नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह.

पाकिस्तान टीम: कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ, आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम और उस्मान कादि.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK: भारत-पाक के बीच गांधी-जिन्ना ट्रॉफी की पेशकश, PCB ने भेजा है BCCI को प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget