एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd T20: पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका? अर्शदीप की छुट्टी तय! लखनऊ टी20 में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार 29 जनवरी को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

India vs New Zealand 2nd T20, Lucknow, Team India Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा. रांची में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया को 21 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अगर लखनऊ में टीम इंडिया हार जाती है तो वो सीरीज गंवा देगी. इसी कारण टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो का कहा जा रहा है. 

पहले टी20 में टीम इंडिया ने 19 ओवर तक मैच अपनी पकड़ में रखा था, लेकिन अर्शदीप सिंह के ओवर (पारी के 20वें ओवर) में 27 रन आए और फिर मैच कीवी टीम की झोली में चला गया. न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रनों का लक्ष्य दिया तो इसके जवाब में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर सिर्फ 15 रनों पर ध्वस्त हो गया. 

क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका?

दूसरे टी20 में कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि पृथ्वी शॉ को मौका दिया जाए या नहीं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस शॉ को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करानी की मांग कर रहे हैं. हालांकि, पहले टी20 से पहले हार्दिक ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया था. 

अर्शदीप को बाहर करने की हो रही मांग

पहले टी20 में भारत की हार के विलेन अर्शदीप सिंह रहे. ऐसे में फैंस दूसरे टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. अगर अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है तो युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है. 

शुभमन बनाम पृथ्वी

गिल का 119.92 के साथ टी20 में सबसे खराब पावरप्ले स्ट्राइक रेट है. टी20 इंटरनेशनल में अब तक की अपनी चार पारियों में, गिल के तीन सिंगल डिजिट के स्कोर हैं. 

जहां गिल शानदार वनडे फॉर्म में हैं, वहीं टीम इंडिया टी20 के लिए वनडे प्रतिभाओं की पहचान करने की बार-बार गलती नहीं कर सकती है. पिछली बार यह काम नहीं आया था और भारत को समय रहते इस पर ध्यान देना चाहिए. 

पृथ्वी शॉ की वापसी से भारतीय टीम काफी मज़बूत होगी. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. शॉ का टी20 इंटरनेशनल में 152.34 का स्ट्राइक रेट है, जो टीम इंडिया में सर्वश्रेष्ठ है, सूर्यकुमार यादव से भी आगे.

दूसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, शिवम मावी, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें:

Arshdeep Singh: अर्शदीप क्यों फेंकते हैं इतनी नो-बॉल? मोहम्मद कैफ और संजय बांगर ने बताई यह तकनीकी खामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget