एक्सप्लोरर

Arshdeep Singh: अर्शदीप क्यों फेंकते हैं इतनी नो-बॉल? मोहम्मद कैफ और संजय बांगर ने बताई यह तकनीकी खामी

Arshdeep Singh's No-ball Record: अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं. दो पूर्व क्रिकेटर ने उनके लंबे रन-अप को इसके लिए जिम्मेदार बताया है.

IND vs NZ 1st T20I: रांची में शुक्रवार रात को खेल गए टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 21 रन से शिकस्त मिली. इस शिकस्त के कुछ बड़े कारणों में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का आखिरी ओवर भी गिना जा रहा है. दरअसल, अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए थे. यहां उन्होंने नो बॉल से शुरुआत की थी और फिर उन्हें बैक टू बैक तीन छक्के पड़े थे. 

अर्शदीप ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी 5 नो बॉल फेंकी थी. अपने छोटे से करियर में ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. हालिया टी20 मुकाबलों में उनकी लाइन लेंथ भी सही नहीं रही है, जिसके कारण वह काफी खर्चीले साबित हो रहे हैं. अब पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी गेंदबाजी में अहम खामी का खुलासा किया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर और मोहम्मद कैफ ने कहा है कि अर्शदीप सिंह काफी लंबा रन-अप लेते हैं और यही ज्यादा नो-बॉल फेंकने का कारण है. इन खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि वह रन-अप में एनर्जी वेस्ट कर रहे हैं और इससे उनकी लाइन लेंथ भी गड़बड़ हो रही है.

'लंबा रन-अप है नो-बॉल फेंकने का कारण'
मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, 'अर्शदीप का रन-अप लंबा है तो उन्हें गेंद फेंकते कदम रखने में दिक्कत हो सकती है. वह ऐसा करके अपनी ऊर्जा भी बर्बाद कर रहे हैं. उनकी नो-बॉल के पीछे मुख्य कारण उनका लंबा रन-अप ही है. फिर वह बार-बार साइड भी बदलते हैं. वह कभी राउंड दी विकेट तो कभी ओवर दी विकेट गेंद फेंकते हैं. उन्हें मुल सिद्धांतों पर काम करने और गेंदबाजी के दौरान थोड़ा रिलैक्स रहने की जरूरत है.'

'वह बल्लेबाजों के स्लॉट में गेंदबाजी करते रहे'
मोहम्मद कैफ की इस बात को संजय बांगर ने भी स्वीकारा. उन्होंने कहा, 'उनका (अर्शदीप) रन-अप जरूरत से ज्यादा लंबा है.' बांगर ने यह भी कहा कि, 'अर्शदीप आज बिल्कुल प्रभावी नहीं थे. वह अपनी उन वाइड यॉर्कर्स के लिए पहचाने जाते हैं जो बल्लेबाजों को परेशान करती है लेकिन आज उन्होंने बल्लेबाजों के स्लॉट में ही गेंदबाजी की. उन्हें अपनी गेंदबाजी तकनीक के बारे में थोड़ा सोचना चाहिए और समझदारी से फैसला लेना चाहिए.'

यह भी पढ़ें...

Axar Patel Marriage Photos: सामने आईं अक्षर पटेल की शादी की खास तस्वीरें, फैंस को खूब पसंद आ रहा दूल्हा-दुल्हन का लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget