एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड में यशस्वी जायसवाल ने क्या किया कि कोच गंभीर ने लगाई फटकार! जानिए

यशस्वी जायसवाल को अब टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अन्य खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है.

IND vs ENG Test Series :  इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया बेकेनहम में जमकर तैयारी कर रही है. इस अहम सीरीज से पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैचों में यशस्वी के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले. पिछली चार वार्मअप पारियों में उन्होंने केवल 24, 64, 17 और 5 ही रन बनाए है. ऐसे में प्लेइंग 11 में उनके चयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं, खासकर जब टीम में मजबूत विकल्प मौजूद हैं.गौतम गंभीर ने भी उनकी बल्लेबाजी को लेकर उनसे खास बातचीत की है.

टीम इंडिया के लिए ये सीरीज कई मायनों में खास है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज है. ऐसे में युवाओं को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा, लेकिन यशस्वी की खराब शुरुआत से टीम पर भी असर देखने को मिल सकता है.

गंभीर ने की यशस्वी से की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड में चल रहे ट्रेनिंग सेशन के दौरान यशस्वी की बल्लेबाजी को लेकर लंबी और गंभीर बातचीत की है. रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर को जायसवाल के साथ अलग से बैटिंग और माइंडसेट को लेकर बात करते हुए देखा गया. माना जा रहा है कि यह चर्चा तकनीकी गलतियों को सुधारने और जायसवाल की मानसिक मजबूती को लेकर थी.

टीम इंडिया शुक्रवार से इंडिया ए के खिलाफ एक इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो मुख्य सीरीज से पहले खिलाड़ियों को परखने का आखिरी मौका होगा. ऐसे में यशस्वी के पास खुद को साबित करने और प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने का यही एक बड़ा मौका बचा है.

ईश्वरन और राहुल दे रहे कड़ी टक्कर

यशस्वी जायसवाल को अब टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अन्य खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रैक्टिस मैचों में लगातार दो अर्धशतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वहीं केएल राहुल ने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए एक मैच में एक शतक और एक अर्धशतक जड़कर टीम में अपनी दावेदारी और मजबूत की है.

हालांकि यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए 712 रन बनाए थे. उन्होंने इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक और तीन अर्धशतक जमाए थे. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में बतौर ओपनर पहली पसंद माना जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड की पिचों पर उनका संघर्ष फिलहाल जारी है.

अगर यशस्वी अगले प्रैक्टिस मैच में भी फ्लॉप रहते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर भी बैठाया जा सकता है. क्योंकि इंग्लैंड जैसे कठिन दौरे पर टीम इंडिया कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget