एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया ने जीती लगातार छठी सीरीज, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

India vs England 5th T20: पांचवें टी20 में इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की. टीम इंडिया की यह लगातार छठी सीरीज जीत है.

India vs England 5th T20: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की यह लगातार छठी सीरीज जीत है. इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी. आइये जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने और टूटे.

कोहली ने बतौर कप्तान रचा इतिहास

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 52 गेंदो में नाबाद 80 रनों की कप्तानी पारी खेली. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. विराट के नाम अब इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान 1,502 रन हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. फिंच के नाम 44 मैचों में 1462 रन हैं.

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 231 रन बनाए. इसके साथ ही वह एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबा़ज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था.

भारत ने जीती लगातार छठी सीरीज

टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट में यह लगातार छठी सीरीज जीत है. इससे पहले उसने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में मात दी थी. वहीं भारत पिछली 9 सीरीज से अजेय रहा है. टीम इंडिया को टी20 सीरीज में पिछली हार फरवरी 2019 में मिली थी. जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी थी. ऑस्ट्रेलिया ने तब दो मैचों की टी20 सीरीज में इंडिया को क्लीन स्वीप किया था.

डेविड मलान ने रचा इतिहास

46 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेलने वाले डेविड मलान ने टी20 इंटरनेशनल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, मलान अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने 24वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के नाम था. बाबर ने 26 मैचों में यह कारनामा किया था.

रोहित शर्मा ने अपने नाम की यह बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा ने इस मैच में 34 गेंदो में 64 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2,864 रन हो गए हैं. रोहित इसके साथ ही इस फॉर्मेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली के नाम 3,000 से ज्यादा रन हैं.

रोहित ने इस मैच में चार चौके और पांच छक्के लगाए. यह 10वां मौका था जब रोहित ने किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में पांच या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं.

इस तरह भारत ने जीता पांचवां टी20

इंडिया ने पांचवें टी20 में पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 64, विराट कोहली ने नाबाद 80, सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 39 रनों की पारियां खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए. चार ओवर में महज़ 15 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

यह भी पढ़े-

IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत के बाद विराट कोहली बोले- IPL 2021 में भी करूंगा ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget