एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ शतकों की हैट्रिक लगाने वाले चौथे भारतीय बने शुभमन गिल, यशस्वी शतक से चूके

Shubman Gill Record Century: भारत और इंग्लैंड के बीच (India vs England) एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल ने रिकॉर्ड शतक जड़ा. इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई.

IND vs ENG 2nd Test: कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक ठोका है, ये इंग्लिश टीम के खिलाफ गिल का लगातार तीसरा शतक है. एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं, दूसरे दिन गिल (114) और रवींद्र जडेजा (41) अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे.

बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केएल राहुल की किस्मत खराब रही और गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप पर जा लगी, वह 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए. करुण नायर ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी को संभाला और 80 रनों की साझेदारी की, लेकिन 31 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद यशस्वी ने गिल के साथ मिलकर 66 रन जोड़े, जायसवाल अपने शतक से चूक गए. 87 के स्कोर पर उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया.

25 साल की उम्र में 16वां अंतर्राष्ट्रीय शतक

ये शुभमन गिल का 16वां अंतर्राष्ट्रीय और 7वां टेस्ट शतक है. इसके आलावा वह 8 बार वनडे और 1 बार टी20 में सेंचुरी लगा चूके हैं. 25 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (40) हैं, उसके बाद विराट कोहली (26) हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा है, वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए थे, इससे पहले धर्मशाला में हुए मैच में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 मैचों में शतक इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर और राहुल द्रविड़ ने लगाए हैं.

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान

बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले विजय हजारे नपे ने (1951-1952 में दिल्ली और ब्रेबोर्न स्टेडियम में) ने और मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990 में लॉडर्स में और ट्रेफर्ड में) ने ऐसा किया था.

ऋषभ ने किया निराश, नितीश कुमार रेड्डी खराब तरीके से हुए आउट

यशस्वी के आउट होने के बाद ऋषभ पंत 25 रन बनाकर महत्वपूर्ण समय पर अपना विकेट गंवा बैठे, वह शोएब बशीर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए और कैच दे बैठे. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी खराब तरीके से बोल्ड हुए. क्रिस वोक्स की गेंद को उन्होंने छोड़ दिया, उन्हें लगा कि गेंद विकेट कीपर के पास चली जाएगी लेकिन उनकी जजमेंट खराब निकली. गेंद सीधा स्टंप को उड़ाती हुई गई और नितीश 1 रन बनाकर बोल्ड हुए. ये भारतीय पारी का 211 के स्कोर पर पांचवा विकेट था.

इसके बाद शुभमन गिल का साथ दिया रवींद्र जडेजा ने, दिन का खेल खत्म होने तक दोनों क्रीज पर नाबाद रहे. गिल 114 और जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget