एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st ODI: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, कुलदीप सेन का डेब्यू, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया है.

India 1st ODI Playing XI: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेर-ए- बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत की तरफ से कुलदीप सेन डेब्यू कर रहे हैं. इस एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में ही संपन्न हुई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में इन सभी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. 

बदला चुकाने उतरेगा भारत

भारतीय टीम 7 साल बाद बांग्लादेश का दौरा कर रही है. पिछली बार टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में वहां का टूर किया था. तब मेजबानों ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था. लेकिन अबकी बार भारतीय टीम बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ उस हार का हिसाब चुकता करने के उतरेगी. लेकिन एक बात साफ है बांग्लादेश ने बीते कुछ समय से अपनी सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उसने दुनिया की कई मजबूत टीमों को अपने घर में पटखनी दी है. ऐसे में भारत को मेजबानों को हल्के में लेने की भूल से बचना होगा. 

बांग्लादेश का कमजोर प्रदर्शन

भारत के खिलाफ बांग्लादेश का वनडे में ओवर ऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो मेजबान काफी पीछे हैं. दोनों देशों के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया 30 मुकाबले जीते. इस दौरान बांग्लादेश सिर्फ 5 मैच जीतने में सफल रहा. वहीं, एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला. भारत के इस दमदार रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि बंग्लादेश की राह आसान नहीं होगी. बांग्लादेश आखिरी बार भारत से सात साल पहले जीता था. तब उसने टीम इंडिया को मीरपुर में 6 विकेट से शिकस्त हराया था. उसके बाद से बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 5 एकदिवसीय मैच खेले हैं. इन सभी मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन

बांग्लादेश  का प्लेइंग इलेवन

लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: वनडे में 35 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है भारत और बांग्लादेश, जानिए किसका पलड़ा रहा है किस पर भारी

IND vs BAN: शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा पहला वनडे, जानिए कैसा रहा है यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget