एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नटराजन के प्रदर्शन से खुश हैं उपकप्तान रोहित शर्मा, भविष्य को लेकर कही ये बड़ी बात

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में टी नटराजन ने तीन विकेट झटके. उन्होंने लाबुशेन, वेड और हेजलवुड को अपना शिकार बनाया.

India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टी नटराजन के ‘मजबूत व्यक्तित्व’ से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि तमिलनाडु का बायें हाथ का यह तेज गेंदबाज शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की भूख की बदौलत अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा.

नटराजन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर आये थे. उन्होंने गेंदबाज मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 369 रन पर समेट दिया और रोहित के अनुसार यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है.

रोहित ने डेब्यू करने वाले नटराजन (78 रन देकर तीन विकेट) के बारे में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो नटराजन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. देश के बाहर (अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में) वह पहली बार खेल रहा है और इतने अपार अनुभवी बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहा था, यह इतना आसान नहीं था और वह कोई दबाव में भी नहीं था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली गेंद से ही, वह अच्छा था. उसने संयम दिखाया, वह मजबूत व्यक्तित्व का खिलाड़ी है जो ज्यादा बोलता नहीं लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह मजबूत व्यक्तित्व वाला खिलाड़ी है. वह टीम और खुद के लिये अच्छा करना चाहता है. वह यहां बना रहेगा.’’

रोहित ने कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का कुल मिलाकर अनुभव चार टेस्ट मैचों का था, जिसे देखते हुए बल्लेबाजी के मुफीद विकेट पर ऑस्ट्रेलिया को इतने रन पर समेटने में उनकी तारीफ की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से ज्यादा गेंदबाज पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं. सिराज ने दो मैच खेले हैं और सैनी सिडनी में खेला था. निश्चित रूप से इनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने काफी अनुशासन दिखाया और अगर मुझे इन गेंदबाजों के प्रदर्शन का आंकलन करना हो तो मैं कहूंगा कि उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की. यह अब भी अच्छी पिच है. यह उनके लिये शानदार अनुभव है जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके खुद को परखा.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, कहा- इस तरह के शॉट खेलना जारी रखूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget