एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, कहा- इस तरह के शॉट खेलना जारी रखूंगा

ब्रिस्बेन टेस्ट में रोहित 44 रन बनाकर नाथन ल्योन की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए थे. उनके इस शॉट की पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आलोचना की थी.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर सस्ते में अपनी विकेट गंवाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस तरह के शॉट खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्होंने इस तरह के शॉट से कॉफी रन बटोरे हैं. रोहित दूसरे दिन अपनी पहली पारी में सिर्फ 44 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने नाथन ल्योन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह मिडविकेट पर कैच आउट हो गए.

रोहित के इस शॉट की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी आलोचना की है और इसे गैर जिम्मेदाराना शॉट करार दिया है. गावस्कर ने कहा कि रोहित का यह अविश्वसनीय और गैर जिम्मेदाराना शॉट है. रोहित ने कहा कि यह शॉट उनकी रोजी-रोटी है और इस शॉट ने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी रन बनाने में मदद की है.

रोहित ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "यह एक ऐसा शॉट है, जिसे मैं अतीत में काफी अच्छे तरीके से खेल चुका हूं. यह कुछ ऐसा है, जिसने मुझे ऐसा करने के लिए हमेशा मेरा समर्थन किया है. टीम में मेरी इसी तरह की जिम्मेदारी है. हां, जब इस तरह से कुछ होता है तो यह अच्छा नहीं लगता है और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मेरा ध्यान हमेशा वह करने का होता है, जिससे फायदा हो."

उन्होंने कहा कि अपने इस विकेट से वह निराश हैं, लेकिन वह इस तरह के शॉट खेलना जारी रखेंगे. रोहित ने कहा, "यह एक प्रक्रिया है, जोकि यह सुनिश्चित करता है कि एक बार जब मैं विकेट पर टिक जाऊं तो मैं विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रख सकता हूं. इस तरह के शॉट पर कभी आप आउट हो जाते हैं तो कभी आप गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं. लेकिन यहां दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं इस तरह से आउट हुआ. लेकिन जैसा मैंने पहले ही कहा कि ये मेरा शॉट है और मैं इसे खेलना जारी रखूंगा."

सुनील गावस्कर ने कही थी ये बात

बता दें कि गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान रोहित के शॉट की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था, "क्यों? क्यों? क्यों? मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब आप देख रहे हैं कि फील्डर पीछे लगा रखे हैं तो इस तरह का गैरजिम्मेदाराना शॉट क्यों खेला."

गावस्कर ने आगे कहा, "यह आश्चर्यजनक से गैर-जिम्मेदाराना शॉट है. आप इससे पहले की गेंदों पर चौके लगाते हैं और फिर इस तरह के शॉट पर आउट होते हैं. आप सीनियर खिलाड़ी हैं और इस तरह का शॉट खेलने पर आपको माफी नहीं मिल सकती है. आपने अपना विकेट तोहफे में दे दिया. यह टेस्ट मैच है. आपने अच्छी शुरुआत की और आपको इस पारी को बड़ी पारी में बदलनी चाहिए था."

यह भी पढ़ें- 

India vs Australia 4th Test: क्या रोहित शर्मा भी हो गए चोटिल? आउट होने के बाद लंगड़ाते हुए लौटे पवेलियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget