एक्सप्लोरर

IND Vs AUS, Adelaide Test Playing 11: इंडिया ने एक दिन पहले ही किया प्लेइंग इलेवन का एलान

IND Vs AUS Playing 11: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक दिन पहले ही टीम इंडिया का एलान कर दिया है. शुभमन गिल के अलावा पंत भी Playing 11 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

IND Vs AUS Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में 24 घंटे पहले ही टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन से पर्दा हटा दिया है. प्रैक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद शुभमन गिल को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. विकेटकीपिंग का जिम्मा विराट कोहली ने साहा को ही दिया है. उमेश यादव को अनुभव के आधार पर सैनी और सिराज के ऊपर प्राथमिकता दी गई है.

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया के लिए मयंक अग्रवाल के जोड़ीदार का चयन एक बड़ी मुश्किल बना हुआ था. पृथ्वी शॉ इस साल अच्छे फॉर्म में नहीं है. न्यूजीलैंड दौरे के बाद शॉ का आईपीएल में परफॉर्मेंस भी काफी खराब रहा. लेकिन बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट ने शॉ पर भरोसा जताया है. इसके साथ ही शुभमन गिल को डेब्यू करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

इसके अलावा टीम इंडिया हनुमा विहारी और पांचवें गेंदबाज को भी लेकर उलझन में थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी को देखते हुए 6 बल्लेबाजों के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है. विहारी हालांकि पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे.

अनुभव पड़ा भारी

प्रैक्टिस सेशन से ही साफ हो गया था कि टीम इंडिया कम से कम पहले टेस्ट मैच में हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में मौका देगी. इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी की है. इसलिए पहले टेस्ट के दौरान विहारी के साथ शॉ भी पार्ट टाइम गेंदबाज की भूमिका में नज़र आएंगे. मयंक अग्रवाल से भी कप्तान कोहली कुछ ओवर गेंदबाजी करवा सकते हैं.

गेंदबाजी में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव के बजाए आर अश्विन के अनुभव को ही तवज्जों देने का फैसला किया है. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथों में रहेगी.

तीसरे तेज गेंदबाज के लिए उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के बीच टक्कर थी. लेकिन टीम इंडिया ने उमेश यादव के अनुभव पर ही भरोसा दिखाया है. मोहम्मद सिराज को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

Team India: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, आर. अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget