एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 का लक्ष्य, ग्रीन के अर्धशतक के बाद डेविड ने तूफानी फिफ्टी से पलटा मैच

IND vs AUS 3rd T20: ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली. फिर अंत में टिम डेविड ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रन बनाए.

IND vs AUS 3rd T20 1st Innings Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 187 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली. फिर अंत में टिम डेविड ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रन बनाए. ग्रीन ने जहां 7 चौके और तीन छक्के जड़े. वहीं डेविड के बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले.  

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. भारत के लिए एक बार फिर बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की. अक्षर पटेल ने अपने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

टिम डेविड (54) और कैमरन ग्रीन (52) की धुआंधार पारी की बदौलत यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन बनाए. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने धमाकेदार शुरुआत की, क्योंकि सलामी बल्लेबाजी कैमरन ग्रीन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी. वहीं, लेकिन कप्तान आरोन फिंच (7) को अक्षर ने पवेलियन भेज कर 44 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. इसके बाद, कैमरन महज 19 गेंदों में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने.

लेकिन वह सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 52 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर कैच आउट हो गए. इस बीच, ग्लेन मैक्सवेल (6) बदकिस्मत रहे और रन आउट हो गए, जिससे 7.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों पर तीसरा झटका लगा. जल्द ही चहल ने स्टीव स्मिथ (9) को आउट कर दिया. लगातार विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया पर संकट के बादल मंडराने लगे, क्योंकि उन्होंने 9.3 ओवर में 84 रन पर चार विकेट खो दिए.

14वें ओवर में अक्षर ने जोश इंग्लिश (24) और मैथ्यू वेड (1) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी, उन्होंने 116 रन पर छह विकेट गंवा दिए. टिम डेविड और डेनियल सैम्स ने 17 ओवर में टीम का स्कोर 140 रन पर पहुंचाया.

इसके बाद, टिम और सैम्स ने 18वां ओवर में भुवनेश्वर की गेंदों पर 21 तो 19वें ओवर में बुमराह की गेंदों पर 18 रन बटोर लिए. 20वां ओवर फेंकने आए हर्षल की गेंद पर छक्का मारकर टिम ने 25 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक लगाया. लेकिन अगली गेंद पर टिम दो चौके और चार छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके साथ ही उनके और सैम्स के बीच 34 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी समाप्त हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 186 रन बनाए. सैम्स एक चौका और दो छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए 120 गेंदों में 187 रन बनाने होंगे.

ये भी पढ़ें-

BCCI Elections Schedule: बीसीसीआई को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 18 अक्टूबर को मुंबई में होंगे चुनाव

IND vs AUS 3rd T20 Preview: भारत के पास 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से घर पर टी20 सीरीज जीतने का मौका, पंत की जगह इस दिग्गज की वापसी तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोमांटिक पोज, फिर 'Kiss'... मैथ्यू हेडन की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में यूं मनाया बर्थडे
Watch: रोमांटिक पोज, फिर 'Kiss'... मैथ्यू हेडन की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में यूं मनाया बर्थडे
क्या आप जानते हैं विराट कोहली का फेवरेट स्नैक्स क्या है? वायरल तस्वीर में चिप्स नहीं; खुल गया बड़ा राज
क्या आप जानते हैं विराट कोहली का फेवरेट स्नैक्स क्या है? वायरल तस्वीर में चिप्स नहीं
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
'अब मैं सिर्फ भारत के लिए नहीं खेलना चाहता, बल्कि...', पहले वनडे में डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार का बड़ा बयान
'अब मैं सिर्फ भारत के लिए नहीं खेलना चाहता, बल्कि...', पहले वनडे में डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार का बड़ा बयान

वीडियोज

POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: सांसद गायब, बगावत की आहट! उद्धव ठाकरे का किला ढह रहा है?
UP Election 2027 | Mahadangal: फिर 'हिंदू-मुसलमान' ,2027 के लिए क्या यही है विपक्ष का फॉर्मूला?
2026 Toyota Hilux: भारत में सबसे दमदार Pickup बनने आ रही है? #toyota #hilux #autolive2026 Toyota Hilux: भारत में सबसे दमदार Pickup बनने आ रही है? #toyota #hilux #autolive
Tum Dena Sath Mera:🥰Rakshit के सामने आई Aprajita, हाथ में चाय और केक लेकर दिया सरप्राइज #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील के बीच ऐसे क्या बोले गए जी-7 में ट्रंप, मिडिल ईस्ट में फिर से भड़क उठे शोले
ईरान से डील के बीच ऐसे क्या बोले गए जी-7 में ट्रंप, मिडिल ईस्ट में फिर से भड़क उठे शोले
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
भारत के लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं या चीन के नागरिक? आंकड़ों से समझ लें पूरा हिसाब
भारत के लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं या चीन के नागरिक? आंकड़ों से समझ लें पूरा हिसाब
Embed widget