एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd T20 Preview: भारत के पास 9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से घर पर टी20 सीरीज जीतने का मौका, पंत की जगह इस दिग्गज की वापसी तय

IND vs AUS, 3rd T20, Rajiv Gandhi Stadium: भारतीय टीम पिछले 9 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर टी20 सीरीज नहीं जीती है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह हराया था.

India vs Australia 3rd T20, Rajiv Gandhi Stadium: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज हैदराबाद में टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाज़ी मारी थी. वहीं दूसरा टी20 मेज़बान टीम इंडिया ने जीता था. ऐसे में आज भारत के पास 9 साल बाद घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का मौका है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर आखिरी बार 2013 में टी20 सीरीज जीती थी. अगर आज रोहित ब्रिगेड कंगारुओं को हरा देती है तो 9 साल बाद घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतेगी. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी तो वहीं 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बाज़ी मारी थी. हालांकि, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास भी इतिहास रचने का मौका है. अगर ऑस्ट्रलियाई टीम आज टीम इंडिया को शिक्सत दे देती है तो वो भारत से उसके घर में लगातार दो टी20 सीरीज जीतने वाले दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. 

ऋषभ पंत की छुट्टी तय

बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी वक्त ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी. पंत तेज गेंदबाज भुवनेश्वर की जगह आए थे. हालांकि, वो मैच सिर्फ 8-8 ओवर का था और उसमें सिर्फ चार गेंदबाजों की ज़रूरत थी. ऐसे में रोहित ने यह बदलाव किया था.

तीसरे टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की जगह भुवी की टीम में वापसी तय मानी जा रही है. वहीं हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक को भी एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. 

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.

तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- आरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश इंगलिस, नाथन एलिस, पैट कमिंस, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें-

Deepti Sharma के रन आउट करने पर हरमनप्रीत ने दी प्रतिक्रिया, सपोर्ट में कही दिल खुश कर देने वाली बात

IND vs AUS: Axar Patel को बैटिंग करते हुए देखना चाहते हैं रोहित शर्मा, गेंदबाजी की जमकर की तारीफ

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BAN VS PAK: बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर खिसका भारत
BAN VS PAK :बांग्लादेश की पाकिस्तान पर जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में छठे स्थान पर खिसका भारत
IND vs AFG: भारतीय नेशनल टीम में 4 नए खिलाड़ियों के आने से इन बड़े खिलाड़ियों का करियर हो सकता है खत्म?
भारतीय नेशनल टीम में 4 नए खिलाड़ियों के आने से इन बड़े खिलाड़ियों का करियर हो सकता है खत्म?
10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा
10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा
India Vs Afghanistan 2026: टेस्ट टीम में चुने गए मानव सुथार, 12 वर्षों में पहली बार हुआ ऐसा
India Vs Afghanistan 2026: टेस्ट टीम में चुने गए मानव सुथार, 12 वर्षों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government
Twisha Sharma Death Case: एक-एक तस्वीर में ट्विशा शर्मा केस का पूरा सच? | Breaking News
Uttarakhand News: Kedarnath के रास्ते में जाम से हाहाकार, प्रशासन पर सवाल | CM Dhami | Uk Government
CBSE Result Controversy: CBSE पोर्टल की तकनीकी दिक्कत से अटकी रीचेकिंग प्रक्रिया | abp News
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की मौत पर एक और नया वीडियो आया सामने | Death Case | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा
नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा
BPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता खुशबू पाठक
BPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता खुशबू पाठक
'फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
'फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?
वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?
Karuppu BO Day 5: सूर्या की ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांचवें दिन भी की बमफाड़ कमाई , 'कंगुवा' को चटा दी धूल
‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 5वें दिन भी की बमफाड़ कमाई, 'कंगुवा' को चटा दी धूल
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
PM Modi Trump Meeting: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
डीजल की बढ़ी कीमतों का खेती पर क्या पड़ेगा असर, क्या महंगे हो जाएंगे अनाज और सब्जियां?
डीजल की बढ़ी कीमतों का खेती पर क्या पड़ेगा असर, क्या महंगे हो जाएंगे अनाज और सब्जियां?
Embed widget