एक्सप्लोरर

World Cup Warm-up Matches 2023: आज से शुरू होंगे विश्व कप वॉर्म-अप मुकाबले, जानें कब, कहां और किस से भिड़ेगा भारत

ODI World Cup Warm-up Matches 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले सभी टीमें 2-2 वॉर्म-अप मुकाबले खेलेंगी. पहला वॉर्म-अप मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गुवाहटी में खेला जाएगा.

ICC ODI World Cup Warm-up Matches 2023: 5 अक्टूबर 2023 से खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेले जाने हैं, जिनकी शुरुआत आज (29 सितंबर) से होगी. पहला वॉर्म-अप मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गुवाहटी में खेला जाएगा. पहले दिन कुल तीन वॉर्म मैच होंगे. दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच तिरूवनंतपुरम और तीसरा पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच हैदराबाद में होगा. वहीं टीम इंडिया पहला वॉर्म-अप मुकाबला 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. 

इंग्लैंड और नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत 

वॉर्म-अप मुकाबलों में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड और नीदरलैंड्स से होगी. भारत का पहला मुकाबला 30 सितंबर, शनिवार को गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद टीम की दूसरी भिड़ंत 3 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी. भारतीय समयनुसार मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी. 

दो-दो वॉर्म-अप मैच खेलेंगी सभी टीमें

वर्ल्ड कप से पहले सभी 10 टीमें 2-2 वॉर्म-अप मैच खेलेंगी. 29 सितंबर से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मुकाबले 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. पहले और आखिरी दिन 3-3 मुकाबले होंगे, बाकी दिन दो दिन 2-2 मैच खेले जाएंगे. वॉर्म-अप मैचों के लिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (गुवाटही), ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम) और राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (हैदराबाद) समेत तीन वेन्यू को चुना गया. 

भारत ने आखिरी वक़्त पर किया बदलाव

बता दें कि भारतीय टीम ने वॉर्म-अप मुकाबलों की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले यानी 28 सितंबर को स्क्वाड में आखिरी बदवाल किया है. टीम में स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के रिप्लेस किया. इंजरी से जूझ रहे अक्षर वक़्त पर रिकवर नहीं हो पाए, जिसके चलते अश्विन को भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा बनाया गया. 

5 अक्टूबर से होगी विश्व कप की शुरुआत

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. टूर्नामेंट का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Asian Games 2023 Day 6: पीवी सिंधु से लेकर इन खिलाड़ियों से मेडल्स की उम्मीद, जानें 29 सितंबर का भारत का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget