एक्सप्लोरर

फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी का हेलमेट पहनना अनिवार्य! WTC फाइनल से पहले ICC ने क्रिकेट नियमों में किए तीन बड़े बदलाव

आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी की सिफारिशों के बाद मुख्य कार्यकारियों की कमिटी से हरी झंडी मिल गई है. ये सिफारिशें एक जून से इंग्लैंड-ऑयरलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ लागू हो जाएंगी.

ICC New Rules & Guidelines: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नियमों में तीन बड़े बदलाव किए हैं. दरअसल, आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी की सिफारिशों के बाद मुख्य कार्यकारियों की कमिटी से हरी झंडी मिल गई है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष हैं. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि ये सिफारिशें लॉर्ड्स में एक जून से इंग्लैंड और ऑयरलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ लागू हो जाएंगी, लेकिन इन बदलावों का कितना असर होगा?

आईसीसी का सॉफ्ट सिग्नल पर बड़ा फैसला...

सॉफ्ट सिग्नल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. सॉफ्ट सिग्नल पर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस और पूर्व क्रिकेटर लगातार अपनी राय देते रहे हैं, लेकिन सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े नियम बदल गए हैं. अब मैदानी अंपायरों को अपना फैसला तीसरे अंपायर को रेफर करने के लिए सॉफ्ट सिग्नल की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानि, अब नए बदले हुए नियमों के बाद अपना फैसला देने से पहले मैदानी अंपायर टीवी अंपायर के साथ विचार करेंगे. बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि अब नियमों में बदलाव के बाद अक्सर बल्लेबाजों को मिलने वाले फायदे या नुकसान वाली बातें नहीं रह जाएंगी.

इसके अलावा आईसीसी ने एक और बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में हेलमेट की सुरक्षा अनिवार्य कर दी गई है. हालांकि, यह विशेष हालात के लिए किया गया है. अब नियमों में बदलाव के बाद क्या होगा?

1- तेज गेंदबाजों का सामना करते समय हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

2- तेज गेंदबाजी के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

3- जब विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के नजदीक फील्डिंग कर रहे होंगे, तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा.

इस बदलाव के बाद सौरव गांगुली ने क्या कहा?

वहीं, इसके अलावा आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, जब गेंद स्टंप्स से टकराती है, तो फ्री-हिट पर लिया गया कोई भी रन बनाए गए रन के बराबर ही गिना जाएगा. यह फ्री-हिट से बने बाकी रन के बराबर ही माना जाएगा. अब नियमों को मंजूरी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान सॉफ्ट सिग्नल को लेकर कई बार बातें हो चुकी हैं. हमारी कमिटी ने नियम को लेकर चर्चा की. इस दौरान हमने पाया कि अब जबकि कैचों के रेफरल रिप्ले में अनिर्णायक दिख सकते हैं, तो ये सिग्नल अनावश्यक और कई बार भ्रमित करने वाले होते हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL: धोनी-कोहली और सचिन से लेकर मैक्ग्रा-पोंटिंग तक, जानिए पहले सीजन में किसे मिली थी कितनी रकम

IPL 2023: रिंकू सिंह से लेकर शिवम दूबे तक, इस सीज़न भारतीय बल्लेबाज़ों ने लगाए खूब छक्के, देखें टॉप-10 लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग 11 में 2 बदलाव
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget