एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी को तो मैं मना लेता; BCCI पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल

BCCI Not Convinced Mukesh Ambani on Bumrah: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पांच टेस्ट मैच में से केवल एक तीन मुकाबले ही खेल पाए. बुमराह के आईपीएल में खेलने पर दिग्गज ने सवाल खड़े किए हैं.

Mumbai Indians Owner Mukesh Ambani: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस को लेकर तेंदुलकर एंडरसन सीरीज के दौरान चर्चा में बने रहे. बुमराह ने पांच में से केवल तीन ही टेस्ट मैच खेले. अब बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने सवाल खड़े किए हैं. पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि बुमराह को आईपीएल 2025 से ज्यादा भारत-इंग्लैंड सीरीज को तवज्जो देनी चाहिए थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सेलेक्टर्स को मिलकर मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी को बताना चाहिए था कि बुमराह के लिए ये आईपीएल छोड़ना जरूरी है.

मुकेश अंबानी को मना लेते दिलीप वेंगसरकर?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज और बैक इंजरी को देखते हुए बीसीसीआई, सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट को जसप्रीत बुमराह से आईपीएल 2025 से पीछे हटने के लिए कहना चाहिए था. ये काफी जरूरी था कि इस आइकॉनिक सीरीज के लिए हमें फुली फिट और रिफ्रेश बुमराह मिलने चाहिए थे.

दिलीप वेंगसरकर ने आगे कहा कि अगर मैं भारत का चीफ सेलेक्टर होता, तब मैं मुकेश अंबानी और जसप्रीत बुमराह को इस बात के लिए राजी कर लेता कि इंग्लैंड सीरीज के लिए आईपीएल छोड़ना पड़ेगा. इसके अलावा बुमराह, आईपीएल में कम ही मैच खेलें और मुझे उम्मीद है कि वे लोग इस बात के लिए मान जाते.

'इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत जाते'

दिलीप वेंगसरकर ने आगे कहा कि ऐसी सीरीज चार साल में एक बार होती है. मुझे नहीं लगता है कि अब भारत जनवरी 2027 तक ऑस्ट्रेलिया से पहले किसी देश के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाला है. ये हमेशा याद रखी जाने वाली सीरीज थी और मैं चाहता था कि बुमराह सभी टेस्ट मैचों के लिए मौजूद रहते और हम ये सीरीज जीत जाते.

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, फैन्स के लिए खुशखबरी या झटका, पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऋषभ पंत का विस्फोटक अंदाज, छक्का लगाकर पूरी की फिफ्टी
LIVE: ऋषभ पंत का विस्फोटक अंदाज, छक्का लगाकर पूरी की फिफ्टी
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget