एक्सप्लोरर

T20 Wrold Cup 2024: हार्दिक पांड्या ने दिखाया दम, नेट्स में बहाया पसीना, बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग का भी किया अभ्यास

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. अब इन सब से दूर वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं और नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं.

Hardik Pandya T20 Wrold Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रही है. इसके साथ ही भारतीय फैंस की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं. सभी की निगाहें 15 सदस्यीय टीम पर हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में आईसीसी ट्रॉफी जीतने की लंबे समय से चली आ रही हसरत को फिर से जिंदा करने की कोशिश करेगी. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के नेट्स में प्रैक्टिस करने की ताजा खबर सामने आई है.

हार्दिक पांड्या नेट्स पर कर रहे हैं कड़ी मेहनत
रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. हाल ही के प्रैक्टिस सेशन में, उन्होंने एक घंटे से अधिक बल्लेबाजी की और 40 मिनट तक गेंदबाजी की. यह सब संकेत देता है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन रहा फीका
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था. जिसके बाद मुंबई के फैंस उनसे नाराज हो गए थे. इसके अलावा उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही.

हार्दिक पांड्या इस सीजन में न तो अपने बल्ले से कमाल दिखा पाए और न ही अपनी गेंदबाजी से कुछ कमाल कर पाए. हार्दिक ने आईपीएल 2024 में 14 मैच खेले. इन 14 मैचों में उन्होंने 143.05 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए. इसके साथ ही इन 14 मैचों में पांड्या 10.75 की इकॉनमी से 387 रन देकर सिर्फ 11 विकेट ही ले सके.

हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 136.54 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में 36 ओवर गेंदबाजी की है. इन 36 ओवरों में पांड्या ने 9.14 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup: रोहित शर्मा ने खेले सबसे ज़्यादा टी20 वर्ल्ड कप तो बांग्लादेश का यह दिग्गज भी नहीं रहा पीछे, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget