एक्सप्लोरर

T20 World Cup: रोहित शर्मा ने खेले सबसे ज़्यादा टी20 वर्ल्ड कप तो बांग्लादेश का यह दिग्गज भी नहीं रहा पीछे, देखें आंकड़े

T20 World Cup 2024: एशिया के दो खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं. इनमें से एक भारत के कप्तान हैं तो दूसरे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान. दोनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भी हिस्सा हैं.

Most T20 World Cup By Players: टी20 विश्व कप 2024 इस टूर्नामेंट का 9वां संस्करण है. इस बार यह टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है. भारतीय टीम 25 मई को ही अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी है. इस बार भारतीय टीम के 15 सदस्यों में रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका में हैं. रोहित शर्मा और बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप के लिए खास खिलाड़ियों में से हैं.

सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी हैं रोहित-शाकिब
टी20 वर्ल्ड कप अब तक आठ बार खेला जा चुका है. यह पहली बार 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था. तब से, भारत के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन सभी टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अपनी-अपनी टीम का हिस्सा हैं.

खिलाड़ी देश टी20 वर्ल्ड कप में मौजूदगी
रोहित शर्मा इंडिया 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा था रोहित-शाकिब का डेब्यू
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में अपना पहला मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. जिसमें उन्होंने अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की.

दूसरी ओर, शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 रन पर 4 विकेट छटके और बांग्लादेश को उनकी तीसरी टी20 इंटरनेशनल जीत दिलाई. तब शाकिब 20 साल के थे.

रोहित-शाकिब का टी20 वर्ल्ड कप प्रोफाइल

  • रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 36 पारियां खेली हैं. इन 36 पारियों में उन्होंने 127.89 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है.
  • शाकिब अल हसन ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 35 पारियां खेली हैं. इन 35 पारियों में उन्होंने 122.44 की स्ट्राइक रेट से 742 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शाकिब का बेस्ट स्कोर 84 रन है.
  • शाकिब ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया है. उन्होंने 36 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 6.79 की इकॉनमी से 47 विकेट लिए हैं. शाकिब का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग आंकड़ा 9 रन देकर 4 विकेट चटकाना है. आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup में धोनी का दबदबा! स्टंप के पीछे किया सबसे ज्यादा शिकार, पाक दिग्गज दूसरे नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget