एक्सप्लोरर

GoodBye 2021: यादगार रहेगा साल 2021, क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार भारत ने हासिल किया यह मुकाम

GoodBye 2021: टीम इंडिया ने इस साल एशिया के बाहर चार टेस्ट मैच जीते हैं. इससे पहले क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम ऐसा सिर्फ एक ही बार कर पायी थी.

GoodBye 2021: टीम इंडिया के लिए यह साल बेहद यादगार रहेगा. इस साल की शुरुआत गाबा में जीत के साथ हुई और अंत सेंचुरियन में मिली शानदार जीत के साथ हुआ. टीम इंडिया ने इस साल एशिया के बाहर कुल 4 टेस्ट मैच जीते. क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब भारतीय टीम ने एशिया के बाहर 4 टेस्ट मैच जीते हैं. खास बात यह रही कि टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट की दिग्गज टीमों के खिलाफ यह मैच जीते. इस साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं की धरती पर हराया.

ब्रिस्बेन की एतिहासिक जीत से साल की शुरुआत
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 15-19 जनवरी के बीच खेला गया. सीरीज में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबरी पर थे. ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत को जीत के लिए 329 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 7 विकेट खोकर हासिल किया था. इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी. ब्रिस्बेन की गाबा विकेट पर ऑस्ट्रेलिया 32 साल में पहली बार किसी टीम से हारी थी.

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्डस में जीत
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का यह दूसरा टेस्ट मैच था. 12 से 16 अगस्त के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 272 रन का लक्ष्य दिया था. भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की चौथी पारी महज 120 रन पर समेट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

50 साल बाद ओवल में जीत
इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 157 रन से एतिहासिक जीत दर्ज की थी. भारत ने इंग्लैंड को 368 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में इंग्लिश बल्लेबाज 210 रन ही बना पाए थे. भारत को 50 साल बाद ओवल में जीत हासिल हुई थी.

सेंचुरियन में पहली जीत
अब तक कोई भी एशियाई टीम सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच नहीं हरा पायी थी. भारत ने 113 रन से जीत दर्ज कर ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम का तमगा हासिल कर लिया है. भारत की यह जीत एशिया के बाहर इस साल चौथी टेस्ट जीत रही.

साल 2018 में एशिया के बाहर पहली बार जीते थे चार टेस्ट
क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार साल 2018 में एशिया के बाहर चार टेस्ट जीते थे. यह जीत भी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में मिली थी. भारत ने जोहांसबर्ग, नॉटिंघम, एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें..

Cricket Meme: 'कोहली भज्जी की दूसरी मां'... हरभजन सिंह ने शेयर किया अपने B'day Wish का सुपर ट्रांसलेशन, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Ross Taylor Retirement: Ross Taylor ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, यह सीरीज होगी आखिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget