एक्सप्लोरर

EPL Matchweek 6: चेल्सी और टोटेनहम जीते, सिटी और लिवरपूल के मैच हुए ड्रॉ; आज भी दो मुकाबले

EPL 2022-23: इंग्लिश प्रीमियर लीग में अबतक आर्सेनल की टीम टॉप पर चल रही है. आर्सेनल ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं. सिटी और टोटेनहम क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं.

English Premier League: इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) में शनिवार के दिन 8 मुकाबले हुए. चेल्सी (Chelsea) और टोटेनहम हॉटस्पर (Tottenham Hotspur) ने जहां अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) और पिछले साल के रनर-अप रहे लिवरपूल (Liverpool) को अपने-अपने मुकाबलों में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा.

आखिरी पलों में जीता चेल्सी
चेल्सी ने वेस्टहम यूनाइटेड को 2-1 से शिकस्त दी. मैच के 75वें मिनट तक चेल्सी 0-1 से पीछे चल रहा था लेकिन 76वें मिनट में बेन चिलवेल और 88वें मिनट में काई हावर्ट्स के गोल ने चेल्सी को आखिरी मिनटों में मैच जीता दिया. उधर, टोटेनहम ने हाफ टाइम में ही फुलहम पर 1-0 की लीड बना ली थी. इसके बाद 75वें मिनट में हैरी केन ने लीड दोगुनी कर दी. 83वें मिनट में अलेक्जेंडर मित्रोविच ने फुलहम के लिए गोल किया लेकिन यह नाकाफी रहा. टोटेनहम ने यहां 2-1 से मुकाबला जीता.

लिवरपूल और सिटी को झेलने पड़े ड्रॉ
एवरटन ने लिवरपूल को ड्रॉ पर रोक दिया. 60% बॉल पजेशन और टारगेट पर 8 शॉट के बावजूद लिवरपूल के फॉरवर्ड एवरटन के गोल पोस्ट में बॉल नहीं पहुंचा सके. यह मुकाबला 0-0 पर खत्म हुआ. उधर, मैनचेस्टर सिटी को एस्टोन विला के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा. सिटी ने 50वें मिनच में अर्लिंग हालैंड के गोल की बदौलत 1-0 की लीड बना ली थी लेकिन 74वें मिटन में विला के लियोन बेली ने गोल कर सिटी की उम्मीदों को धो डाला. यह मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ.

शनिवार को हुए अन्य मैचों में ब्रेंटफोर्ड ने लीड्स को 5-2, बोर्नेमॉथ ने नॉटिंघम को 3-2 और वोल्वरहैम्पटन साउथैम्पनट को 1-0 से शिकस्त दी. वहीं, न्यूकासल और क्रिस्टल पैलेस का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा.

आज दो मुकाबले
इंग्लिश प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले होंगे. पहला मुकाबला लीसेस्टर और ब्राइटन के बीच शाम  6.30 बजे खेला जाएगा. वहीं दूसरे मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड और ऑर्सेनल की भिड़ंत होगी. यह मैच रात 9 बजे शुरू होगा. दोनों मुकाबले स्टार सेलेक्ट एचडी पर लाइव टेलीकास्ट होंगे. डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें...

US Open 2022: हो गया सेरेना का फेयरवेल मैच! मुकाबले के बाद कुछ यूं इमोशनल हो गईं टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी 

ZIM vs AUS 3rd ODI: जिम्बाब्वे की यादगार जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी की सरजमीं पर हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी...
वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी...
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शरद पवार गुट और TMC के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान, 'इससे कोई फायदा...'
शरद पवार गुट और TMC के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान, 'इससे कोई फायदा...'
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
Dhamaal 4 Trailer: 'वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है...', 'धमाल 4' का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
'वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है...', 'धमाल 4' का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया रद्द तो हैरान रह गए नेतन्याहू; क्या पड़ गई इजरायल-अमेरिका के बीच फूट?
ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया रद्द तो हैरान हो गए नेतन्याहू; क्या पड़ गई इजरायल-यूएस के बीच फूट?
Air India Plane Crash: अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश का एक साल पूरा, जांच कर रही टीम ने कहा- ‘मामले में हुई काफी प्रगति’
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश का एक साल पूरा, जांच कर रही टीम ने कहा- ‘मामले में हुई काफी प्रगति’
Embed widget