एक्सप्लोरर

US Open 2022: हो गया सेरेना का फेयरवेल मैच! मुकाबले के बाद कुछ यूं इमोशनल हो गईं टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी

US Open 2022: सेरेना विलियम्स ने पिछले महीने टेनिस से रिटायर होने के संकेत दिए थे. अब जब वह यूएस ओपन से बाहर हो गई हैं तो माना जा रहा है कि वह शायद ही अब टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगी.

Serena Williams Retirement: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की अजला टॉमलीजेनोविच ने उन्हें 7-5, 6-7(4), 6-1 से शिकस्त दी. इसी के साथ उनका चमकदार टेनिस करियर भी खत्म माना जा रहा है. पूरी-पूरी संभावना है कि यूएस ओपन का यह मुकाबला उनके करियर का फेयरवेल मैच साबित होगा.

दरअसल, पिछले महीने की शुरुआत में सेरेना ने टेनिस से रिटायर होने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह टेनिस से दूरी बना रही रही हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि यूएस ओपन के बाद वह टेनिस से संन्यास ले लेंगी. टेनिस कोर्ट में लगभग डेढ़ साल से पूरी तरह फ्लॉप रहने के बाद सेरेना ने यह बात कही थी. पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी सेरेना पिछले 450 दिन में केवल एक मैच जीत पाई थीं. उनकी रैंक भी लगातार गिरते हुए 605 पर पहुंच गई थी.

हालांकि, यूएस ओपन 2022 में सेरेना ने दमदार शुरुआत की. उन्होंने पहले और दूसरे राउंड में अपने से बेहतर खिलाड़ियों को शिकस्त दी. पहले मैच में सेरेना ने डांका कोविनिच को 6-3, 6-3 से हराया था. इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-2 एनेट कोंतावेत को शिकस्त दी.

हार के बाद ऐसे इमोशनल हुईं सेरेना
तीसरे राउंड में हार के बाद सेरेना ने जिस तरह से फैंस का अभिवादन किया, उस हिसाब से उनका रिटायरमेंट तय माना जा रहा है. सेरेना ने कहा, 'सभी को शुक्रिया. आप सभी अमेजिंग हैं. थैंक्यू पापा, मैं जानती हूं, आप देख रहे होंगे. थैंक्यू ममी. मैं यहां आप सभी को थैंक्यू कहना चाहती हूं, जो दशकों से मेरे साथ खड़े रहे हैं. यह सब मेरे माता-पिता के साथ शुरू हुआ था. मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. मैं नहीं जानती, शायद यह खुशी के आंसू हैं.'

सेरेना के नाम हैं 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल
सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं. सेरेना ने 1995 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. पिछले 27 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं. ओपन एरा में वह महिला और पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिंगल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली टेनिस खिलाड़ी रही हैं.

यह भी पढ़ें...

T20I Rankings: बाबर आजम से नंबर-1 का ताज छीन सकते हैं सूर्यकुमार यादव, इसी एशिया कप में हो सकता है उलटफेर

Virat Kohli: रेस्टोरेंट बिजनेस में उतरेंगे विराट, किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे पहला आउटलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VAIBHAV SURYAVANSHI: पहले थर्ड अंपायर ने बचाया, फिर फील्डर ने दिया जीवनदान, फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने बनाए बस इतने रन
VAIBHAV SURYAVANSHI: पहले थर्ड अंपायर ने बचाया, फिर फील्डर ने दिया जीवनदान, फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने बनाए बस इतने रन
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
Joe Root Record: बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल, जो रूट के इस रिकॉर्ड के आगे विराट-गिल फीके
Joe Root Record: बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल, जो रूट के इस रिकॉर्ड के आगे विराट-गिल फीके
Canada Vs Netherlands: 25 गेंद बाद ही मैच करना पड़ा रद्द, टोरंटो के मैदान पर बैन का खतरा मंडराया, जानिए वजह
25 गेंद बाद ही मैच करना पड़ा रद्द, टोरंटो के मैदान पर बैन का खतरा मंडराया, जानिए वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G7 Summit Viral Video: G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं ईटली की पीएम? VIDEO वायरल
G7 में जेलेंस्की करने लगे मेलोनी को Kiss, असहज हुईं ईटली की पीएम? VIDEO वायरल
बृजभूषण सिंह और विधायक बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, 'खुद को बचा सकते हो तो बचा लो'
बृजभूषण सिंह और विधायक बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, 'खुद को बचा सकते हो तो बचा लो'
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
Child Prefers To Be Alone: क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
Embed widget