एक्सप्लोरर

ZIM vs AUS 3rd ODI: जिम्बाब्वे की यादगार जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी की सरजमीं पर हराया

ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की.

Zimbabwe Beat Australia: जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में यादगार जीत दर्ज कर ली है. टाउंसविले के रिवरवे स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया. यह पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर शिकस्त दी है. जिम्बाब्वे ने यहां पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 141 रन पर समेट दिया. इसके बाद 7 विकेट खोकर 39वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाज 0-5 के बीच आउट हुए
ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर जिम्बाब्वे के कप्तान रेगिस चकाबावा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. रेगिस का यह फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया के विकेट चटकाते रहे. ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन पर पहला विकेट गंवाया था. इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और 72 रन तक आते-आते ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवा दिए. यहां एक छोर पर डेविड वॉर्नर जमे रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला. पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से महज दो खिलाड़ी दहाई का अंक छू सके.

डेविड वॉर्नर ने 96 गेंद पर 94 रन बनाए वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंद पर 19 रन की पारी खेली. बाकी 8 बल्लेबाज 0 से 5 के बीच में पवेलियन लौट गए. इस तरह पूरी कंगारू टीम 31 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से रियान बर्ल ने 3 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके. 

जिम्बाब्वे भी 77 पर खो चुकी थी 5 विकेट
जिम्बाब्वे ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा बड़े इत्मिनान से शुरू किया. पहले विकेट के लिए सलामी जोड़ी ने 38 रन जोड़े. हालांकि पहला विकेट गिरते ही बैक टू बैक विकेट गिरे और एक समय जिम्बाब्वे भी 77 रन तक आते-आते 5 विकेट गंवा बैठी. यहां से कप्तान रेगिस चकाबावा (37) ने कप्तानी पारी खेली और अगले दो विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारियां कर जिम्बाब्वे को एतिहासिक जीत दिला दी. जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर 39 ओवर में लक्ष्य हासिल किया. रियान बर्ल 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए.

सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम
जिम्बाब्वे की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला जरूर जीता लेकिन इससे पहले वह दोनों मुकाबले हार गई थी. ऐसे में यह सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही. ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 5 विकेट से और दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता था. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' चुना गया. उन्होंने इस सीरीज में 6 विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें...

T20I Rankings: बाबर आजम से नंबर-1 का ताज छीन सकते हैं सूर्यकुमार यादव, इसी एशिया कप में हो सकता है उलटफेर

Virat Kohli: रेस्टोरेंट बिजनेस में उतरेंगे विराट, किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे पहला आउटलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Vs Pakistan: बस तीन दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी
बस तीन दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी
Mithali Raj Life Story: मिताली राज ने शेयर की इमोशनल कहानी, कहा- 'लोग मेरा किटबैग देखकर पूछते थे कि...'
मिताली राज ने शेयर की इमोशनल कहानी, कहा- 'लोग मेरा किटबैग देखकर पूछते थे कि...'
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
Ind Vs Eng: रिया घोष की अर्धशतक पारी गई बेकार, इंग्लैंड ने 5 रन से भारत को हराया
Ind Vs Eng: रिया घोष की अर्धशतक पारी गई बेकार, इंग्लैंड ने 5 रन से भारत को हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देर रात याचिका दाखिल
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देर रात याचिका दाखिल
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने कही बड़ी बात, 'आपने मुझे…'
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप बोले- 'आपने मुझे...'
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, सब जगह आएगी 'आफत', मौसम विभाग की नई चेतावनी
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, सब जगह आएगी 'आफत', मौसम विभाग की नई चेतावनी
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
Tanu Weds Manu 3: फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी, 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
कंगना-माधवन की 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा 'डोयन', जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर रूस ने पीएम मोदी को कहा 'डोयन', जानें इसका आखिर क्या होता है मतलब
M.Tech करना चाहते हैं? इन सरकारी स्कॉलरशिप्स से मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद
M.Tech करना चाहते हैं? इन सरकारी स्कॉलरशिप्स से मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद
अब Hyundai ला रही नई CNG SUV, Bayon पर बेस्ड होगी कार, जानें क्या होगी खासियत?
अब Hyundai ला रही नई CNG SUV, Bayon पर बेस्ड होगी कार, जानें क्या होगी खासियत?
Embed widget