एक्सप्लोरर

Duleep Trophy 2024: आज से होगी दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत, शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सबकुछ

Duleep Trophy 2024 Details: दिलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत आज यानी 5 सितंबर से हो रही है. टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं. आइए जानते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी.

Duleep Trophy 2024 Live Streaming: दिलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) की शुरुआत आज (05 सितंबर, गुरुवार) से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया के लिए खेलने वाले तमाम स्टार प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे. दिलीप ट्रॉफी के साथ भारतीय डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत होगी. टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार की दिलीप ट्रॉफी अलग फॉर्मेट में होगी. तो आइए जानते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी. 

बता दें कि इससे पहले दिली ट्रॉफी के लिए 6 जोनल टीमों का चयन हुआ करता था, लेकिन इस बार टूर्नामेंट के लिए कुल 4 टीमों का चुनाव किया गया है, जिन्हें 'ए' से लेकर 'डी' तक नाम दिया गया है. टूर्नामेंट के मुकाबले बेंगलुरु के और अनंतपुर में खेला जाएंगे. टूर्नामेंट में टीम ए की कप्तानी शुभमन गिल, टीम बी की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन, टीम सी की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ और टीम डी की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. 

कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

दिलीप ट्रॉफी के मुकाबलों को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होगी. जियोसिनेमा पर फैंस फ्री में मुकाबलों का लुत्फ ले सकेंगे. 

ऐसा है टूर्नामेंट का शेड्यूल

पहला मैच- 5-8 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया ए बनाम इंडिया बी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक 

दूसरा मैच- 5-8 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया सी बनाम इंडिया डी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

तीसरा मैच- 12-15 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया ए बनाम इंडिया डी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

चौथा मैच- 12-15 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया बी बनाम इंडिया सी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

पांचवां मैच- 19-22 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया ए बनाम इंडिया सी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

छठा मैच- 19-22 सितंबर सुबह 09:30 बजे, इंडिया बी बनाम इंडिया डी, ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश. 

दिलीप ट्रॉफी के लिए सभी 4 टीमें

इंडिया ए- शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा , कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत.

इंडिया बी- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के आधार पर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन.

इंडिया सी- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल , संदीप वारियर.

इंडिया डी- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार.

 

ये भी पढ़ें...

Paris Paralympics 2024: एक गोल्ड और दूसरा सिल्वर, धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने किया कमाल, क्लब थ्रो में आए दो मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget