एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: टीम चयन के बाद कप्तान रोहित शर्मा से दिनेश कार्तिक ने पूछे कई तीखे सवाल! जानिए

Rohit Sharma: एशिया कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का एलान हो चुका है, लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि टीम में खामियां हैं, जिस पर काम करना रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा.

Dinesh Karthik Indian Squad: सोमवार को एशिया कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का एलान कर दिया गया. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उप-कप्तान की भूमिका में होंगे. इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई. वहीं, एशिय कप टीम में तिलक वर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी होंगे. बहरहाल, भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने टीम सिलेक्शन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी.

भारतीय टीम के सामने क्या चुनौती है?

दिनेश कार्तिक ने कहा कि खासकर 2 एरिया पर काम करना आसान नहीं होगा. एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दिनेश कार्तिक ने कहा कि एशिया कप में भारतीय टीम का चौथा मीडियम पेसर कौन होगा? हमारे पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के तौर पर 3 तेज गेंदबाज हैं, लेकिन चौथा गेंदबाज कौन हौगा? भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार... चौथे तेज गेंदबाज का चयन रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होने वाला है.

'सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ठीक हैं, लेकिन...'

इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने भारतीय बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या हमारी टीम को वास्तव में लैफ्ट हैंडर की जरूरत है? सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के तौर पर हमारी टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो हर तरह की स्वीप शॉट खेल सकते हैं. जब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर होंगे तो किसी भी स्पिनर के लिए सही लेंग्थ पर गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा. लेकिन इन दोनों के अलावा हमारे पास बैकअप बैट्समैन कौन हैं? ये सवाल बहुत बड़ा है... मुझे लगता है कि भारतीय टीम में 2 क्षेत्र ऐसे हैं, जहां काम करने की जरूरत है. रोहित शर्मा की अगुवाई भारतीय टीम को एशिया कप के दौरान इन 2 सवालों के जवाब तलाशने होंगे.

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: 'चहल और अश्विन को एशिया कप टीम में शामिल...', कई पूर्व क्रिकेटरों ने की मांग

एशिया कप के लिए टीम इंडिया को लेकर नहीं होना चाहिए कोई झगड़ा, गावस्कर ने क्यों की फैंस से ये अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget