एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का असर, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खाली स्टेडियम में खेला जाएगा

यूपीसीए के एक अधिकारी ने कहा है कि खेल मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देश के बाद हमने बीसीसीआई अधिकारियों के साथ इसे लेकर चर्चा की है. इसके बाद हमने दूसरा वनडे दर्शकों के बिना ही आयोजित कराने का फैसला किया है.

Ind Vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को लखनऊ में होने वाला दूसरा वनडे मैच दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह फैसला देशभर में फैले कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया गया है. खेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी खेल महासंघों से कहा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वे यह सुनिश्चित करें कि देश में होने वाले किसी भी खेल आयोजन के लिए दर्शकों को न आमंत्रित किया जाए.

मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए सलाह जारी कर दी गई है और इसका पालन किया जाना चाहिए. सरकार के इस निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को लखनऊ में होने वाला दूसरा वनडे मैच को दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में आयोजित कराने का फैसलाा किया है.

यूपीसीए के एक अधिकारी ने कहा, "खेल मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देश के बाद हमने बीसीसीआई अधिकारियों के साथ इसे लेकर चर्चा की है. इसके बाद हमने दूसरा वनडे दर्शकों के बिना ही आयोजित कराने का फैसला किया है." यूपीसीए के इस फैसले के अब ऐसी संभावना है कि कोलकाता में 18 मार्च को होने वाला तीसरा वनडे भी दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में खेला जा सकता है.

इससे पहले, खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई सहित सभी खेल महासंघों को लिखे पत्र में कहा कि आप सभी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी इस दिशा-निर्देश का पालन करना होगा. किसी भी खेल आयोजन में दर्शकों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही एक स्थान पर कई सारे लोगों का जमा होना भी मना है.

केंद्र सरकार ने बुधवार को राजनयिक और नौकरी सम्बंधी वीजा को छोड़कर बाकी सभी वीजा पर अभी रोक लगा दी है. यह प्रयास कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए किया गया है। देश में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 70 से अधिक हो गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी करार दिया है. इससे दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 4000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget