एक्सप्लोरर

5 गेंदों में जीता वनडे मैच, 7 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, वर्ल्ड कप क्वालीफायर में ऐसा मैच देखा नहीं होगा

Canada vs Argentina U19: वनडे क्रिकेट में इससे ज्यादा एकतरफा मैच शायद ही कोई होखेला गया हो. पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जेंटीना 23 रनों पर ढेर हो गई. कनाडा ने 5 गेंदों में इसे हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की.

वनडे क्रिकेट में शायद ये सबसे ज्यादा एकतरफा मैच हो, जो 10 अगस्त 2025 को कनाडा और अर्जेंटीना अंडर-19 टीम के बीच खेला गया. आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जेंटीना की टीम 23 रनों पर ढेर हो गई, इसके बाद कनाडा ने सिर्फ 5 गेंदों में इस लक्ष्य को हासिल कर 10 विकेट से बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

अर्जेंटीना क्रिकेट टीम के 7 बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जेंटीना अंडर-19 टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 23 रन पर सिमट गई. सबसे ज्यादा रन ओपनर ओटो सोरोंडो ने बनाए, जिन्होंने 37 गेंदें खेलकर 7 रन बनाए. इतने ही रन एक्सट्रा से भी आए, जबकि 7 बल्लेबाज को अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

कनाडा के गेंदबाज जगमंदीप पॉल ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, उन्होंने अपने 5 ओवरों के स्पेल में 7 रन दिर और 3 ओवर मेडन किए. डोमिनिक डाइनस्टर और कृष मिश्रा ने 2-2 विकेट चटकाए.

कनाडा क्रिकेट टीम ने 5 गेंदों में जीता मैच

24 रनों का लक्ष्य बहुत छोटा था, जिसे कनाडा अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सिर्फ 5 गेंदों में हासिल कर लिया. कप्तान युवराज साम्रा ने 4 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए. मैच को कनाडा ने 10 विकेट से जीत लिया. आप समय के हिसाब से भी लक्ष्य का पीछा करते हुए इसे सबसे छोटी पारी कह सकते हो, जो 5 मिनट के अंदर ही खत्म हो गई.

टूट सकता था ऑस्ट्रेलिया-U19 टीम का रिकॉर्ड

अगर ये आधिकारिक यूथ वनडे होता तो सबसे कम गेंदों में लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड टूट जाता. अभी ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के नाम है, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 22 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3.5 ओवरों में जीत दर्ज की थी. ये मैच 2004 में खेला गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget