एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: तिलक वर्मा ने छक्कों की बारिश के साथ पूरा किया अर्धशतक, जश्न का तरीका हो रहा वायरल

IND vs BAN Semi-Final: एशियन गेम्स 2023 में आज (6 अक्टूबर) पुरुष क्रिकेट इवेंट का सेमीफाइनल खेला गया. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने लाजवाब पारी खेली.

Tilak Varma: एशियन गेम्स 2023 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया. पहले भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 100 का आंकड़ा नहीं छूने दिया और बाद में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने बांग्ला गेंदबाजों की जमकर खबर ली. तिलक वर्मा ने तो इस दौरान छक्कों की बारिश ही कर डाली. उन्होंने अपने तूफानी अर्धशतक का जश्न भी खास अंदाज में मनाया.

इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 96 रन बना सकी. इसके उलट जब भारतीय पारी शुरू हुई तो मैदान में गेंद केवल हवा में नजर आई. भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट तो शून्य पर ही गंवा दिया लेकिन फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा कुछ ऐसे बरसे कि पूरी बांग्लादेश की टीम इनके तूफान में बह गई. ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंद पर 4 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 40 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा ने 26 गेंद पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 55 रन जड़े डाले. दोनों ने नाबाद रहते हुए 9.2 ओवर में ही भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है.

तिलक वर्मा ने खास अंदाज में मनाया अर्धशतक का जश्न
तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी से एक खास मुकाम हासिल किया. वह टी20 इंटरनेशनल नॉक आउट मुकाबलों में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए. जैसे ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया तो उन्होंने इसका जश्न खास तरीके से मनाया. उन्होंने अर्धशतक पूरा होते ही अपनी शर्ट उठाकर अपने माता-पिता का टैटू दिखाया. अर्धशतक का जश्न मनाने का यह तरीका क्रिकेट फैंस को बड़ा रास आया. सोशल मीडिया पर अब तिलक वर्मा की जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: आज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टक्कर, कैसी होगी प्लेइंग-11; पिच और मौसम का मिजाज भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget