एक्सप्लोरर
यूपी में इन चीजों पर पर मिल रही है सबसे ज्यादा सब्सिडी, जान लें कैसे उठा सकते हैं लाभ
UP Government Subsidy: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के अलग-अलग लोगों को अलग-अलग चीजों के लिए सब्सिडी देती है. यूपी सरकार वाहन खरीद पर, बिजनेस शुरू करने पर, गाय खरीदने पर और इन चीजों पर देती है सब्सिडी.
केंद्र सरकार भारत के लोगों को बहुत सी चीजों के लिए सब्सिडी प्रदान करती है. इसके साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी अलग-अलग चीजों पर सब्सिडी देती है. यूपी सरकार भी प्रदेश में कई चीजों पर काफी सब्सिडी देती है.
1/6

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में किसानों को अलग-अलग चीजों के लिए काफी सब्सिडी देती है. यूपी सरकार कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर सब्सिडी देती है. जिससे उन्हें कृषि यंत्र काफी सस्ते मिल जाते हैं.
2/6

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्र योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए 40 से 50 फीसदी तक सब्सिडी देती है. पहले जो किसान महंगे कृषि यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे. वह सरकार की इस योजना से महंगे कृषि यंत्र खरीद सकते हैं.
3/6

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की खरीद पर भी सब्सिडी देती है. गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा नस्ल की गायों के लिए सरकार 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी देती है.
4/6

तो वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी किसानों को सब्सिडी देती है. मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना के तहत सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी देती है.
5/6

तो वहीं जो लोग इलेक्ट्रिकल वाहन खरीदना चाहते हैं. और आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं. तो फिर इसके लिए आपको सब्सिडी मिलती है. यूपी सरकार टू व्हीलर, फोर व्हीलर और इलेक्ट्रिक बस खरीदने अलग-अलग प्रतिशत की सब्सिडी देती है.
6/6

इसके अलावा सरकार अलग-अलग तरह के व्यवसायों को स्थापित करने के लिए भी उद्यमियों को सब्सिडी देती है. उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत उद्यमियों को सरकार सब्सिडी देती है.
Published at : 30 Oct 2024 02:21 PM (IST)
और देखें























