एक्सप्लोरर
क्या एक ही परिवार के दो बुजुर्ग ले सकते हैं संजीवनी योजना का फायदा? रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें नियम
Sanjeevani Yojana Eligibility: दिल्ली की संजीवनी योजना को लेकर कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है क्या एक ही परिवार के दो बुजुर्ग संजीवनी योजना का फायदा उठा सकते हैं. जानें इसके नियम.
दिल्ली में अगले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चावन के ऐलान होने से पहले दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी ने कई योजनाओं का ऐलान कर दिया है. जिसमें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और दलित वर्ग के छात्रों के लिए डॉ अंबेडकर छात्रवृत्ति सम्मान स्कॉलरशिप योजना शुरू करने का ऐलान किया है.
1/6

जिसमें आज यानी 23 दिसंबर से दो योजनाओं के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं. इनमें महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना. तो वहीं बुजुर्गों के फ्री इलाज लिए संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.
2/6

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और टीम दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों के रजिस्ट्रेशन कर रही है. और उन्हें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद कार्ड दे रही है. जिसका इस्तेमाल लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है.
Published at : 23 Dec 2024 01:05 PM (IST)
और देखें

























