चेन ने कहा, "उन सभी सात मॉडलों को भारत में भी पेश किया जाएगा. इससे पता चलता है कि भारतीय बाजार हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है."
2/6
इस स्पोर्ट्स कार में चार लीटर के ट्विन-टर्बो वी-8 इंजन से लैस है. इसके साथ ही यह कार तीन सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. तस्वीर: एस्टन मार्टिन
3/6
इसके बाद साउथ और साउथ-पूर्व एशिया में एस्टन मार्टिन की बिक्री परिचालन की प्रमुख नैंसी चेन ने मीडिया से कहा, "हम भारत को बहुत महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखते हैं. यहां बहुत अधिक संभावनाएं हैं और यही कारण है कि हम इस बाजार पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं. हम उभरते हुए बाजारों का बहुत अधिक रिसर्च कर रहे हैं ताकि हम यहां अपनी मौजूदगी को बढ़ा सकें." तस्वीर: एस्टन मार्टिन
4/6
इससे पहले साल 2016 में कंपनी ने डीबी 11 मॉडल भारत में उतारने के बाद ही अब कंपनी की योजना अगले कुछ सालों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना है. तस्वीर: एस्टन मार्टिन
5/6
कंपनी का मकसद है कि आने वाले सात सालों में और सात नए प्रोड्क्ट भारतीय बाजार में लॉन्च करने की है. तस्वीर: एस्टन मार्टिन
6/6
ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने शु्क्रवार को अपनी स्पोर्ट्स कार वेंटेज का नया एडिशन भारतीय बाजार में उतारा. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.86 करोड़ रुपये रखी है. तस्वीर: एस्टन मार्टिन