एक्सप्लोरर
अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत आग लगने पर बचाव की ट्रेनिंग, जानिए क्या करें क्या न करें?
Kota News: मुंबई में हुए एक भीषण अग्निकांड के दौरान शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत को याद करने और आमजन को अग्नि दुर्घटना से सजग करने के लिए अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है.
14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत कोटा में नगर निगम उत्तर और दक्षिण की फायर टीम कोचिंग स्टूडेंट, हॉस्टल संचालक व कर्मचारी, आमजन व हर क्षेत्र में आग से बचाओ और आग लगने पर क्या करना चाहिए, इन सभी बातों को बता रही है साथ ही उनके पास उपलब्ध संसाधनों का डेमो कर जागरूकता का प्रयास कर रही है.

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion





























