एक्सप्लोरर
In Pics: शिमला में पर्यटकों के भारी भीड़, दोपहर की चिलचिलाती धूप के बाद शाम के वक्त मिला सुकून
Shimla Tourism: हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ है। गर्मी के मौसम में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ लगी हुई है. वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की रानी का दीदार करने के लिए पहुंचे हुए हैं.
1/8

हालांकि शिमला शहर में भी दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हुए, लेकिन शाम होते-होते शहर में मौसम सुहावना हो गया.
2/8

पर्यटन कारोबारी प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर इस बार पर्यटकों की अच्छी आमद है. पिछले हफ्ते लॉन्ग वीकेंड के चलते भी पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली थी. आने वाले हफ्तों में भी इसी तरह आमद बढ़ने की उम्मीद है.
Published at : 19 May 2024 09:11 PM (IST)
और देखें




























