चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता.
2/7
सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 178 रन बनाये. चेन्नई शेन वॉटसन के नाबाद 117 की मदद से दो विकेट पर 181 रन बनाकर चैंपियन बना.
3/7
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल-11 की चैंपियन बनने में सफल रही और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यहां कहा कि उम्र नहीं बल्कि फिटनेस मायने रखती है.
4/7
आईपीएल की जिस चमचमाती ट्रॉफी को जीतने के लिए तमाम टीमें जी-जान से लगी रहती हैं, उस ट्रॉफी को लेकर धोनी की नन्ही परी ज़ीवा बिल्कुल बेफ्रिक हैं.
5/7
इतना ही नहीं फाइनल के बाद मैदान पर ज़ीवा बिल्कुल अपने पापा कैप्टन कूल की तरह बच्चों के ग्रुप को लीड करती नज़र आईं.
6/7
ज़ीवा, मैदान पर दौड़ लगाकर खेलती दिख रही हैं और टीम के बाकी स्टार किड्स के साथ बिल्कुल अपने पापा के अंदाज़ में खेलती भी दिख रही हैं.
7/7
ज़ीवा की ये तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं और फैंस भी नन्ही ज़ीवा का क्यूट अंदाज़ बार-बार देख रहे हैं.