एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीलीक हुई सैमसंग Galaxy S9, Galaxy S9+ की तस्वीर, इस खूबियों से लैस हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
लीक हुई सैमसंग Galaxy S9, Galaxy S9+ की तस्वीर, इस खूबियों से लैस हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
Written By : ABP News Bureau | Updated at :
1/9

ऐसा भी बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड के नए ऑपरेटिंग सिस्सटम एंड्रॉइड 8.0 यानी 'ओरियो' के साथ आएंगे, जिन्हें अभी तक गूगल के 'पिक्सल्स' स्मार्टफोन में दिए जाने की बात की गई है.
2/9

सैमसंग गैलेक्सी एस9 वेरिएंट्स में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के आने की पुष्टी एक रिपोर्ट में की गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि क्वालकॉम ने अपने स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के पहले बैच की ब्रिकी सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9+ स्मार्टफोन के लिए कर दी है.
3/9

'एंड्रॉइड हेडलाइन्स' की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी एस-सीरीज और नोट सीरीज में इस्तेमाल की गई हीट कम करने की तकनीक को साल 2018 में आने वाले अपने स्मार्टफोन्स में भी जारी रखेगा. अपने स्मार्टफोन्स में सैमसंग यह तकनीक साल 2016 से ही देता आया है.
4/9

गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9+ और सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी जैसे तीनों मॉडल डुअल-एज-कर्व्ड 'इन्फिनिटी' डिस्प्ले के साथ आएंगे. मिनी मॉडल में कर्व्ड एज दे कर सैमसंग मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूती से अपने पांव जमाना चाहता है.
5/9

हाल ही में फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस9 के मिनी वर्जन की तस्वीर सामने आई थी. इस डिवाइस में 5 इंच का स्क्रीन लगे होने का दावा किया जा रहा है. बाकी दो डिवाइस की स्क्रीन साइज साल 2017 में लॉन्च हुए गैलेक्सी एस8 जैसी होने की बात की जा रही है.
6/9

टिप्सटर @OnLeaks की तरफ से लीक की गई सैमसंग गैलेक्सी एस9 की तस्वीर यह बताती है कि सैमसंग अपने इस वेरिएंट्स में डुअल बैक कैमरा देने वाला है. जिसमें 'BABR' कोटिंग दी जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि बड़े डीएसएलआर कैमरों से बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सके, इसलिए उन कैमरों की लेंस में BABR कोटिंग का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी ने अपने इस डिवाइस में फिंगर प्रिंट स्कैनर की भी जगह को भी बदल दिया है.
7/9

पिछले दिनों आई रिपोर्ट की मानें तो अगले साल होने वाले लॉन्च के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस9 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाला है. ये तीन वेरिएंट्स कुछ इस प्रकार हैं- गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9+ और सैमसंग गैलेक्सी एस9 मिनी.
8/9

कैसा होगा सैमसंग का गैलेक्सी एस9? इस स्मार्टफोन को लेकर अभी से ही अलग अलग अटकले लगाई जा रही हैं. स्पेसिफिकेशन से लेकर इस फ्लैगफिप डिवाइस की डिजाइन को लेकर इंटरनेट पर खाफी गहमागहमी देखी जा रही है. क्या सैमसंग अपने नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन में कुछ अलग देने वाला है? इस डिवाइस को लेकर इंटरनेट पर क्या-क्या चर्चा हो रही है आइए जानते हैं.
9/9

मशहूर टेक कंपनी सैमसंग अपने नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अगले साल यानी 2018 में लॉन्च करने वाला है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैमसंग अपने शानदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 की अगली कड़ी गैलेक्सी एस9 को आने वाले दिनों में लॉन्च करेगा.
Published at :
Tags :
Galaxy S9Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
महाराष्ट्र
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
इंडिया
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
क्रिकेट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है






















