हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई. सौरव दास ने इसे आपातकाल की स्थिति बताते हुए कहा कि यहां कोई न्याय नहीं है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने इसे आपातकाल की स्थिति करार दिया और कहा कि यहां कोई न्याय नहीं है. दिल्ली पुलिस ने दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने के बाद 14 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) में पेश किया गया था, जहां उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
रत्ना सिंह का कहना है कि मजिस्ट्रेट के आने के बाद भी सुनवाई का केंद्र यह नहीं रहा कि सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई के लिए आवश्यक शर्तें पूरी हुई हैं या नहीं. उनका कहना है कि मजिस्ट्रेट के आने के बाद भी इस बात को लेकर सुनवाई नहीं हुई कि सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर जो जरूरी शर्तें है वो पूरी हुई है या नहीं.
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया
कोर्ट से निकलने के बाद सौरव दास ने YT न्यूज चैनल से बात की. उन्होंने पुलिस वैन के भीतर से कहा, 'हम आपातकाल में हैं. यहां कोई न्याय नहीं है. यह एक पुलिस अदालत है. जरा देखिए कि उन्होंने क्या आधार अपनाया है.'
सौरव दास और आशुतोष रांका को कथित तौर पर ताला लगे गेट को फांदकर जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था. जंतर-मंतर को इससे पहले निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था. अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सौरव और आशुतोष ने उस दिन घटनास्थल पर राष्ट्र ध्वज प्रदर्शित किया था और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया था.
सौरव-आशुतोष को लेकर कब होगी अगली सुनवाई
दोनों को बाद में एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था और मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सोमवार को पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दो और दिनों के लिए जेल भेज दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार (21 अक्टूबर 2026) को होगी और उसी दिन दोनों को फिर से कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.






















