एक्सप्लोरर
इलाहाबाद में RJ निधि से डरकर भागे मनचले
Written By : ABP News Bureau | Updated at :
1/7

छेड़खानी से आजिज आकर इलाहाबाद की रेडियो जॉकी निधि के नौकरी छोड़ने के फैसले ने जहां अखिलेश यादव राज में यूपी की क़ानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े किये हैं, वहीं इसने पुरुष प्रधान समाज को आइना दिखाने की भी कोशिश की है. निधि का दर्द अकेले उसका नहीं, बल्कि तकरीबन हर उस लड़की का है, जो पढ़ाई या नौकरी की खातिर घर से बाहर कदम रखती है.
2/7

निधि ने आज अपने शो में छेड़खानी की वजह से नौकरी छोड़ने का एलान किया तो हड़कंप मच गया. सैकड़ों आम नागरिकों के साथ ही इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने भी निधि के शो में फोन कर उनसे नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की है. हालांकि निधि फिलहाल अपना यह फैसला बदलने को तैयार नही हैं. घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी इस मामले में इलाहाबाद पुलिस के हाथ अभी खाली ही हैं. अफसरों का दावा है कि वह चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके अलावा सड़कों पर गश्त बढ़ाने के साथ ही कई दूसरे इंतजाम किये जाने के दावे भी किये गए हैं
3/7

सुनसान सड़क पर खुद को घिरा देख निधि इनकी हरकतों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ती रही तो उन्होंने उसे जबरन रोकने की भी कोशिश की. इस पर निधि ने शोर मचाकर उन्हें डराने की कोशिश की और उनको पकड़ने की एक्टिंग की. हवा में चलाया गया निधि का यह तीर निशाने पर लगा और छेड़खानी कर जबरन रोकने की कोशिश करने वाले लफंगे भाग निकले. निधि ने महिला थाने में इस घटना की लिखित शिकायत भी कर दी है, लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली ही हैं. इस वारदात से निधि इस कदर डर गई हैं कि वह अकेले बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं. इसी के चलते उन्होंने आज से नौकरी छोड़ने का एलान कर दिया है. निधि को पुलिस और सिस्टम के साथ ही उस समाज से भी शिकायतें हैं, जो बेटियों के लिए घटिया सोच रखता है.
4/7

अपने साथ सड़कों पर आए दिन होने वाली छेड़खानी से निधि इस कदर दहशत में हैं कि उन्हें अब घर के बाहर अकेले कदम रखने में भी डर लगने लगा है. भैया दूज की शाम को शो ख़त्म करने के बाद स्कूटी से घर लौटते वक्त निधि के साथ जो कुछ हुआ, उसे याद कर वह कांप उठती हैं. तीन दिन बाद भी सरकारी अमले के हाथ खाली रहने से निधि इस कदर दुखी हैं कि उन्होंने अब नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया है. निधि ने आज अपने शो में सार्वजनिक तौर पर इसका एलान भी कर दिया है. निधि का कहना है कि इस ग्लैमरस नौकरी को छोड़ने का फैसला उन्होंने बेहद मजबूरी में लिया है, क्योंकि सड़क पर निकलते ही उन्हें अपनी इज़्ज़त और ज़िंदगी खतरे में पडी नजर आती है.
5/7

दरअसल निधि को भी दूसरी आम लड़कियों की तरह सड़कों पर आए दिन छेड़खानी व छींटाकशी का सामना करना पड़ता था, लेकिन मंगलवार की शाम निधि जब शो खत्म करने के बाद वापस घर लौट रही थीं तो हाईकोर्ट के नजदीक सिविल लाइंस और महिला पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. उस पर भद्दे व अश्लील कमेंट्स किये.
6/7

नम आंखों के बीच अपनी बेबसी की दास्तां सुनाती ये हैं इलाहाबाद में रेड एफएम रेडियो चैनल की चर्चित आरजे निधि. अपनी चुलबुली आवाज़ से लोगों के बीच खासी पापुलर निधि अपने शो खुसर - फुसर और यू टर्न के ज़रिये लोगों को हमेशा ज़िंदादिल रहने, ज़िंदगी से जूझने और पॉजिटिव सोच रखने की नसीहत देतीं थीं, लेकिन दूसरों को सीख देने वाली निधि ने आज खुद सिस्टम के आगे घुटने टेक दिए हैं.
7/7

सड़कों पर अपने साथ आए दिन होने वाली छेड़खानी से तंग आकर इलाहाबाद की चर्चित रेडियो जॉकी निधि ने आज से नौकरी छोड़ने का फैसला किया है. निधि ने अपने शो में आज इसका एलान भी कर दिया है. तीन दिन पहले घर जाते वक्त बाइक सवार तीन लफंगों ने निधि के साथ छेड़खानी कर उसे जबरन रोकने की कोशिश की थी. निधि ने उस वक्त तो किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन इस वारदात से वह इस कदर डर गईं हैं कि नौकरी करने के लिए अब बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं. हालांकि इलाहाबाद के डीएम समेत तमाम लोगों ने निधि के शो में फोन कर उनसे नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की है.
Published at :
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
दिल्ली NCR
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
इंडिया
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
क्रिकेट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है






















