टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब नया खुलासा हुआ है. शूटर्स ने अटैक से पहले एक्टर के घर से फुटबॉल ग्राउंड तक रेकी की थी. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दहला दिया है. रविवार 18 अक्तूबर को करीब 7 बजे मुंबई के जुहू में पुष्पा पार्क में ये हमला किया गया. ये घटना उस समय की है जब एक्टर फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे. तभी उन पर सामने से 3 बाइक सवार ने आकर हमला कर दिया. अंधाधुन फायरिंग में उनके ड्राइवर फिरदौस घायल हो गए और एक ऑटो चालक उमेश के सीने में गोली लगी.
इसी बीच अब टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. राजस्थान के कोटा की पुलिस ने मुंबई पुलिस का सहयोग किया और उन्हें पकड़ने में मदद की. इसी बीच अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पता चला कि हमलावरों ने अटैक से पहले घर से लेकर फुटबॉल ग्राउंड तक रेकी की थी.
नाबालिग और रेहान ने की फायरिंग
फायरिंग का घटना को नाबालिग और रेहान ने अंजाम दिया था. वहीं, एक बाइक चालू करके अटैक के बाद उनका इंतजार कर रहा था. मामले में खुलासा हुआ है कि दोनों शूटरों ने 45 मिनट तक रेकी की थी. एक बार टाइगर फैन्स से मिलने जब नेट के पास आए तब शूटर तो तैयार थे लेकिन बाइक पर ऋतिक सवार नहीं था.
यह भी पढ़ें: जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ऋतिक मुंबई में राइडर का काम करता है. उसे रास्ते पता थे. ऋतिक पल्सर बाइक के साथ तैयार था. उनका प्लान था कि गोलीबारी करके बाइक पर बैठकर वो तुरंत वहां से भाग जाए और ऐसा ही हुआ. ऋतिक ने ही बाइक खरीदी थी लेकिन कागज ट्रांसफर नहीं कराया था.
टाइगर श्रॉफ के घर की भी की गई थी रेकी
वहीं, मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने से पहले उनके घर की भी कई बार रेकी की थी. सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी दो-दो के ग्रुप में जाकर रेकी करते थे ताकि किसी को शक ना हो. सूत्रों ने ये भी बताया कि टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी वहां पर घूमते नजर आए.
पुलिस और भी पुराने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगा सके की कितनी बार ये लोग टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर रेकी करने पहुंचे थे. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ जिस फुटबॉल ग्राउंड गए थे वहां की भी आरोपियों ने रेकी की थी. पिछले रविवार को भी आरोपियों ने फुटबॉल ग्राउंड की रेकी की थी जहां टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने गए थे.
टाइगर श्रॉफ भी हुए थे घायल
इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ भी इस घटना में घायल हो गए थे. उनसे डिप्टी सीएम एकनाश शिंदे रात में ही मिलने के लिए पहुंचे थे. जहां से उनका फर्स्ट भी सामने आया था. एक्टर के हाथ पर पट्टी लगी थी. वहीं चेस्ट भी हल्की चोट आई है. आपको बता दें कि फायरिंग की घटना में उनके ड्राइवर घायल हो गए थे. इसी बीच टाइगर ने हिम्मत दिखाई और उन्होंने खुद स्टेयरिंग संभाल ली थी. वो खुद ड्राइव करके नानावटी अस्पताल घायल ड्राइवर को लेकर पहुंचे थे. जहां पर उसका इलाज जारी है.





















