एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिल्ली के बाजारों में दिवाली से पहले उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरों में देखें मार्केट का नज़ारा

दिवाली के मौके पर बाजारों में उमड़ी भीड़

1/8
हर साल दिवाली के समय बाजारों में खरीदारों की भीड़ लग जाती है. हालांकि, बीते साल कोरोना महामारी के कारण बाजार से भीड़ और रोनक दोनों गायब थे. इस साल एक बार फिर से बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दरअसल, कोरोना महामारी की तबाही के कारण कई ऐसे त्योहारों के मौके पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर में स्थिति पर काबू पा लिया गया है और कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, ऐसे में लोग दिवाली की शॉपिंग के लिए एक बार फिर से बाजारों में निकल रहे हैं, जिससे कई जगह कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा है. आजकल दिल्ली के बाजारों का यही हाल है.

2/8
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ जुटी है, जिससे लोग डिस्टेंस मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं. लोगों की भीड़ के कारण कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं. बाजार संघ के एक नेता ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ लगना स्वाभाविक है, लेकिन प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी, जो नहीं की गई है.

3/8
दिल्ली के लाजपत नगर बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. एक दुकानदार ने बताया कि दो साल के बाद दिवाली से पहले बाजार में इतनी भीड़ देखी जा रही है. दुकानदार ने कहा कि हम इस साल अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं.

4/8
दिल्ली की सरोजनी नगर और करोल बाग मार्केट में भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं. दिल्ली सरकार त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों को लगातार आगाह कर रही है. बावजूद दिवाली से पहले लोग सामान खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

5/8
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाजार खोलने की अनुमति दी थी तब कोरोना प्रोटोकाल के पालन की सख्‍त हिदायत दी थी. हालांकि, दिवाली के समय बाजारों में इसका असर कहीं नजर नहीं आ रहा है. कई लोग मास्‍क भी नहीं लगा रहे हैं. इससे कोरोना महामारी का खतरा और बढ़ सकता है.

6/8
केंद्र सरकार की ओर से पहले ही आगाह किया जा चुका है कि त्योहारों के सीजन में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखना जरूरी है. इसके बाद भी लोग दिल्ली के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर धज्जियां उड़ा रहे है. इससे कोरोना वायरस के फैलने की संभावना बढ़ सकती है.

7/8
वहीं, राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार 9वें दिन कोरोना वायरस से एक भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 25,091 लोगों की जान जा चुक है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण दर 0.08 फीसदी हो गई है.

8/8
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले तीन साल की तरह इस साल भी दिवाली के मौके पर पटाखों के भंडारण, बिक्री और जलाने पर पाबंदी लगाई हुई है. गौरतलब है कि 04 नवंबर को दिवाली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

इंडिया फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुब्रा में राफ्टिंग हादसे के बाद बड़ा फैसला, वॉटर एडवेंचर एक्टिविटी पर रोक

US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- 'अगर...'

मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'

‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’, SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद पर बुलडोजर,यूपी में नया विवाद ! Mahadangal With Chitra Tripathi
Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी

हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान

'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट

गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग

मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी

Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget