एक्सप्लोरर
देश के इस शहर में शादी समारोह के दौरान की जा रही कोरोना सर्टिफिकेट की जांच, लगाई जा रही वैक्सीन, देखें तस्वीरें
अहमदाबाद नगर निगम की अनूठी पहल
1/6

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए अहमदाबाद नगर निगम ने अनूठी पहली की शुरुआत की है. अहमदाबाद नगर निगम की गुजरात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मैरिज हॉल में शामिल हुए लोगों का कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच समेत लोगों का टीकाकरण करना शुरू कर दिया है.
2/6

इस पहल पर स्वास्थ्य अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम प्रमाण पत्रों की जांच कर रहे हैं साथ ही स्पॉट पर ही वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है.
3/6

दरअसल, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है. कर्नाटक, महाराष्ट्र के साथ अब गुजरात में भी ओमिक्रोन वेरिएंट का मामला दर्ज हो चुका है. दक्षिण अफ्रिका से लौटे एक शख्स में ओमिक्रोन वेरिएंट पाए जाने की पुष्टि हुई.
4/6

गुजरात के जामनगर इलाके में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए बुजुर्ग अफ्रिका के जिम्बाब्वे के निवासी हैं. आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली जिसके बाद उनके सैंपल को पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी की लैब में जांच के लिए भेजा गया. जांच की रिपोर्ट में वो कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए.
5/6

ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित 72 साल के इस शख्स को जीजी अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इनके परिवार के सभी सदस्यों को भी आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया.
6/6

बता दें, इससे पहले जामनगर इलाके में एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.
Published at : 10 Dec 2021 08:25 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
























