यह पूछने पर कि सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता स्वाभाविक तौर पर बॉलीवुड में प्रवेश करते हैं, ऐसे में उनका क्या इरादा है? 20 वर्षीया मानुषी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मेरे प्रतियोगियों को लगा था कि मैं बॉलीवुड अभिनेत्री हूं."
6/20
7/20
आगे देखें उनकी चंद और तस्वीरें
8/20
9/20
10/20
11/20
12/20
13/20
मानुषी का मानना है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आ जाती है और वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं.
14/20
उन्होंने कहा, "मेरे साथ अलग बात यह थी कि मैं भारत से हूं और इसलिए मेरे साथ ढेर सारा प्यार और शिक्षाएं थीं. यह मेरे लिए एक अच्छा समय था, जिसका मैंने आनंद लिया. मैं सिर्फ मैं थी और मुझे लगता है कि इससे मेरे लिए सबकुछ आसान हो गया."
15/20
वह महसूस करती हैं कि भारतीय होने के कारण मिस वर्ल्ड समारोह के दौरान उन्हें महत्व मिला.
16/20
'मिस कैंपस प्रिंसेस' और 'मिस हरियाणा' का खिताब जीत चुकीं मानुषी ने कहा, "मैं खुश हूं कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता ने मेरी परियोजनाओं में गहरी दिलचस्पी ली है. अब, मैं इसका विस्तार कर सकती हूं और बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकती हूं."
17/20
एक कवि, चित्रकार और कुचीपुड़ी नृत्यांगना मानुषी हृदय सर्जन बनना चाहते हैं और महिलाओं के बीच मासिक धर्म की स्वच्छता से संबंधित एक परियोजना से जुड़ी हैं. उनका मानना है कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद परियोजना का अधिक विस्तार होगा.
18/20
उन्होंने कहा, "आप जल्द ही एक भावी डॉक्टर देखेंगे, क्योंकि चिकित्सा एक लंबा कोर्स है. मुझे लगता है कि एक डॉक्टर और एक मिस वर्ल्ड के रूप में आप का उद्देश्य समान होता है. आप लोगों के जीवन को सहज (बातचीत और गतिविधियों के साथ) बनाते हैं. मिस वर्ल्ड के रूप में मैं लोगों को बेहतर ढंग से समझ सकूंगी."
19/20
उन्होंने कहा, "फिलहाल तो मैं मिस वर्ल्ड के रूप में अपनी यात्रा को लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि यह एक वर्ष अविश्वसनीय होने वाला है. बॉलीवुड के बारे में वाकई मैंने नहीं सोचा है, उसके बाद देखते हैं क्या होता है क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई भी पूरी करनी है, और इसके लिए मुझे कॉलेज वापस लौटना है."
20/20
हरियाणा के सोनीपत जिले में ऑल-गर्ल्स मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करते हुए मानुषी ने चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीता, लेकिन यह चकाचौंध उन्हें शिक्षा से दूर नहीं ले जा सका है.