एक्सप्लोरर
कियारा आडवाणी की तरह आप भी बना सकती हैं कर्वी फिगर, ये है डाइट और फिटनेस रूटीन
बॉलीवुड एक्स्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी फिटनेस और स्लिम फिगर के लिए भी चर्चा में रहती हैं. जानते हैं कि कियारा अपनी फिटनेस और स्लिम बॉडी को कायम रखने के लिए कौन-सा रूटीन फॉलो करती हैं?
अपने टोंड और स्लिम फिगर को बनाए रखने के लिए कियारा आडवाणी बेहद अनुशासित फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं. वह फिटनेस को अपनी लाइफस्टाइल का अभिन्न हिस्सा मानती हैं और इसे नियमित रूप से फॉलो करती हैं.
1/8

कियारा का मानना है कि फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में वह अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर करती हैं और रोजाना एक से दो घंटे एक्सरसाइज और वॉकिंग करती हैं.
2/8

वह अपने वर्कआउट सेशन में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज को शामिल करती हैं, जिससे उनकी बॉडी हर तरह की फिजिकल एक्टिविटीज के लिए तैयार रहे.
3/8

मांसपेशियों को मजबूत करने और लचीलापन बनाए रखने के लिए कियारा अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं, जिनमें पुश-अप्स, पुल-अप्स, स्क्वैट्स और फंक्शनल ट्रेनिंग आदि शामिल है. इसके अलावा वह बॉक्सिंग, डांसिंग और साइकिलिंग जैसी एक्टिविटीज भी करती हैं.
4/8

कियारा अपने दिन की शुरुआत 30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज से करती हैं. इसमें वह स्विमिंग, साइकिलिंग या तेज वॉकिंग शामिल है. इसके बाद वह जिम में वेट ट्रेनिंग करती हैं, जिसमें डंबल एक्सरसाइज, प्लैंक और स्क्वैट्स शामिल होते हैं.
5/8

कियारा योग को भी अपनी फिटनेस का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं. वह सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अन्य योग मुद्राओं का नियमित अभ्यास करती हैं. यह उनकी मांसपेशियों को लचीला बनाता है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है.
6/8

कियारा का नाश्ता हल्का, लेकिन पौष्टिक होता है. वह सुबह के समय ओट्स, फल या स्मूदी जैसे हेल्दी ऑप्शन्स चुनती हैं. वह सेब, केला, बेरीज या पपीता आदि फल खाना पसंद करती हैं. कभी-कभी वह नाश्ते में प्रोटीन शेक या बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करती हैं.
7/8

कियारा का लंच संतुलित और पौष्टिक होता है. वह आमतौर पर रोटी, दाल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं. उनकी डाइट में ब्राउन राइस, क्विनोआ या ज्वार जैसी चीजें भी शामिल होती हैं.
8/8

कियारा का डिनर बेहद हल्का होता है. वह रात को भारी भोजन करने से बचती हैं, जिससे उनका पाचन तंत्र हेल्दी रहे और अच्छी नींद आए. डिनर में वह सलाद, सूप, उबली सब्जियां या हल्का प्रोटीन युक्त भोजन जैसे ग्रिल्ड चिकन या पनीर खाना पसंद करती हैं.
Published at : 22 May 2025 07:43 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
























