हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनकभी सुसाइड करने वाली थीं Urfi Javed, अपने बारे में किए ऐसे खुलासे जिन्हें जानकर उड़ जाएंगे होश!
कभी सुसाइड करने वाली थीं Urfi Javed, अपने बारे में किए ऐसे खुलासे जिन्हें जानकर उड़ जाएंगे होश!
Written By : ABP Live | Updated at : 28 Dec 2021 09:37 AM (IST)
उर्फी जावेद
1/6
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) से चर्चाओं में आई उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने हटके पहनावे से लेकर बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहती आई हैं. हाल ही में उर्फी ने अपनी लाइफ से जुड़े कई सवालों से पर्दा उठाया है. आइए जानते हैं कि उर्फी जावेद ने क्या कुछ कहा है.
2/6
हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उर्फी ने कहा है, ‘क्या आप जानते हैं मैं कितनी बार फेल हुई हूं? मुझे अब इसकी गिनती भी याद नहीं है! मुझे कभी-कभी ऐसा लगता था कि इन झंझटों से बचने का एक ही तरीका है, अपने जीवन को ही खत्म कर दो.’ जी हां, सही पढ़ा आपने, उर्फी के मन में एक समय सुसाइड करने तक का ख्याल आया था.
3/6
उर्फी कहती हैं, ‘मेरी लाइफ सच में बर्बाद हो चुकी थी. फेल हो चुका करियर, फेल हो चुकी रिलेशनशिप और खाली जेब मुझे ऐसा फील करवाती थी जैसे मैं एक लूजर हूं और मुझे जीने का कोई हक नहीं है.’
4/6
उर्फी जावेद आगे कहती हैं, ‘मेरे पास आज भी ज्यादा पैसे नहीं हैं, कोई बड़ा सक्सेसफुल करियर नहीं है. मैं अभी भी सिंगल ही हूं लेकिन मेरे अन्दर उम्मीद अभी बाकी है. यही कारण है कि मैं अब भी जिंदा हूं और चल रहीं हूं.’
5/6
उर्फी अपनी इस पोस्ट में यह भी कहती हैं, ‘मैं अभी वहां नहीं पहुंचीं हूं जहां मुझे पहुंचना था लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं उस रास्ते पर आगे बढ़ रही हूं.’
6/6
आपको बता दें कि उर्फी जावेद के बारे में कहा जाता है कि वे घर से भागकर ग्लैमर की दुनिया में आई थीं. वहीं, एक्ट्रेस का टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आने वाले एक्टर पारस कल्नावत (Paras Kalnawat) के साथ अफेयर भी एक समय खूब सुर्खियां बटोर चुका है.