बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान घर आए दिन चर्चा में रहते हैं. करोड़ों कमाने वाले सेलेब्स के घरों की तस्वीरें उनके फैन्स को खूब लुभाती हैं. ऐसे में आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं इन सितारों के बेडरूम की झलक जहां वह शूटिंग के बाद घर पहुंचकर आराम फरमाते हैं.
2/9
जैकलिन फर्नांडीज ने अपने बेडरूम में एक फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में जैकलिन ने एक से बढ़कर एक पोज़ दिए थे.
3/9
खुशी कपूर: खुशी ने भी अपने बेडरूम की झलक दिखाते हुए ये तस्वीर शेयर की थी.इसमें वह आलीशान बेड पर पोज देती नजर आ रही थीं.
4/9
शनाया कपूर ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. शनाया ने अपनी ये तस्वीर शेयर की थी जो कि उन्होंने अपने बेडरूम में क्लिक करवाई थी.
5/9
सोनम कपूर ने भी अपने खूबसूरत बेडरूम की झलक दिखाने के लिए एक फोटोशूट करवाया था. तस्वीर में वह किताब पढ़ते तो उनके पति आनंद आईपैड पर कुछ देखते नज़र आ रहे थे.
6/9
करीना कपूर खान हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं जहां से उन्होंने अपने बेडरूम की तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में करीना तैमूर और सैफ के साथ बेड पर बैठी नजर आ रही थीं.
7/9
श्रद्धा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने बेडरूम की फोटो शेयर की थी. श्रद्धा ने अपने बेडरूम को खूबसूरती से सजाया है और दीवार पर कई सारी तस्वीरों के कोलाज देखे जा सकते हैं.
8/9
अलाया फर्नीचरवाला ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बेडरूम की झलक दिखाई थी. उनका बेडरूम काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा था.
9/9
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेडरूम में क्लिक की गई यह इमोशनल तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में उनके पिता उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं जबकि वह बेड पे बैठी हुई हैं.